30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022: 10 सेकंड में मैच पलटकर साक्षी मलिक ने कुश्ती में भारत को दिलाया गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में साक्षी मलिक ने भी गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इस इवेंट में साक्षी ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने अपने दुश्मन को दूसरे राउंड में धराशाई कर धमाकेदार अंदाज में गोल्ड मेडल जीता। साक्षी की इस जीत पर अब पूरे देश में जश्न शुरू हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Commonwealth Games 2022 Sakshi Malik wins maiden CWG gold

साक्षी मलिक का जबरदस्त प्रदर्शन

commonwealth games 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में साक्षी मलिक ने भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराया। ये गेम साक्षी ने बहुत ही आसानी से जीत लिया। उन्होंने पहले ही अपने दुश्मन को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद साक्षी ने पिनबॉल के जरिए जीत हासिल की। साक्षी इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर (2014) और ब्रॉन्ज (2018) जीत चुकी थीं। कुश्ती में बजरंग पूनिया ने भी इस बार गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनका कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है। इन दोनों दिग्गजों ने अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाए हैं।

दूसरे राउंड में साक्षी मलिक का शानदार प्रदर्शन

साक्षी मलिक शुरूआत में 0-2 से पिछड़ गई थी। दरअसल उनका दांव शुरू में ही उल्टा पड़ गया था। पहले दौर के खत्म होने के बाद वो 0-4 से पिछड़ गईं थी। साक्षी इस दौरान खाता तक नहीं खोल पाई थीं। इसके बाद दूसरे राउंड में साक्षी मलिक ने पहले मिनट में शानदार दांव लगा दिया था और एक ही दांव में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

भारत के पदक विजेता

8 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक

8 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक

7 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

यह भी पढ़ें- CWG 2022: बजरंग पूनिया ने कुश्ती में रचा इतिहास, भारत को दिलाया सातवां गोल्ड

Story Loader