13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo olympics 2020: क्रिकेटर युवराज सिंह ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को देंगे 4 साल तक फ्री मेडिकल सुविधाएं

Tokyo Olympics 2020: युवराज सिंह का कहना है कि भारत में अधिक से अधिक ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो वर्ल्ड लेवल पर परफॉर्म कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेना ही बहुत बड़े सम्मान की बात है।

2 min read
Google source verification
Yuvraj singh

Yuvraj singh

Tokyo olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारत के एथलीट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत अब तक 5 मेडल जीत चुका है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत को हॉकी में 41 साल बाद मेडल मिला है। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में और ब्रॉन्ज मुकाबले में हार गई, लेकिन जिस तरह से उन्होंने खेल खेला, उसकी तारीफ हो रही है। अब क्रिकेटर युवराज सिंह ने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, युवराज सिंह ने स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के साथ मिलकर भारत के ओलंपिक खिलाड़ियों को हेल्थ से संबंधित कुछ सुविधाएं देने का ऐलान किया है।

मेडल जीतने वालों के लिए 10 साल तक सुविधा
युवराज सिंह की पहल से घर पर स्वास्थ्य सुविघाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी हेल्दियंस टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को चार साल फ्री सेवाएं देगी। इसके अलावा जिन खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में देश को मेडल दिलाए हैं, उन्हें 10 साल के लिए यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। युवराज सिंह ने हेल्दियंस में इनवेस्ट किया है, कंपनी के शुरुआती समय से ही युवराज इनके साथ जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: भारत के खाते में अब तक 5 मेडल, 3 मेडल की और उम्मीद, बन सकता है सबसे सफल ओलंपिक!

इस वजह से युवराज सिंह ने लिया यह फैसला
इस बारे में युवराज सिंह का कहना है कि भारत में अधिक से अधिक ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो वर्ल्ड स्तर पर परफॉर्म कर सकें। साथ ही उन्होंने अपनी पहल के बारे में कहा कि ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेना ही बहुत बड़े सम्मान की बात है। ऐसे खिलाड़ियों के लिए देश जितना करें वह कम है। युवराज का कहना है कि इसी वजह से उन्होंने ओलंपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें—tokyo olympics 2020 : सेमीफाइनल में हाजी एलियेव से हारे बजरंग पूनिया, अब कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे

खिलाड़ियों को एप पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
हेल्दियंस के संस्थापक एंव सीईओ दीपक साहनी ने बताया कि खिलाड़ियों को इन निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हेल्दियंस के एप पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं युवराज सिंह ने कहा कि हमें खिलाड़ियों को सपोर्ट करने की जरूरत है और इससे खेलों में देश का भविष्य बेहतर होगा। साथ ही क्रिकेटर ने कहा कि इसी वजह से इस साल ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को चार साल और मेडल विजेताओं को दस साल निशुल्क जांच की सुविधाएं देने का फैसला किया है।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग