Tokyo olympics 2020 : पुरुष कुश्ती के 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान के पहलवान हाजी एलियेव ने 5-12 से हरा दिया है। इसी के साथ बजरंग पूनिया गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस बाहर हो गए हैं। अब वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला लड़ेंगे। बजरंग पहले ही राउंड से ही हाजी एलियेव से 1-4 से पिछड़ गए थे। इसके बाद बजरंग 1-7 से पीछे हो गए। इसके बाद उन्होंने 2 अंक बटोरे, लेकिन हाजी ने 2 अंक और बटोरकर उनकी वापसी की उम्मीद खत्म कर दी। आखिरी पलों में बजरंग ने 2 अंक लिए, लेकिन हाजी भी 2 अंक बटोर ले गए। बजरंग 5-11 से पीछे हो गए थे। आखिरी पलों में बजरंग के कोच ने हाजी के दांव को चुनौती दी, लेकिन वह खारिज हो गया। इसी के साथ बजरंग की हार निश्चित हो गई।