16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022: जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने रचा इतिहास जीता कांस्य पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: भारत के स्टार एथलेटिक्स अन्नू रानी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की तरफ से जैवलिन में पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
644.jpg

CWG 2022: annu rani

CWG 2022: नीरज चोपड़ा के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर होने के बाद किसी ने नहीं सोचा नहीं था कि जैवलिन में भारत पदक भी जीतेगा। लेकिन जैवलिन में भारत की स्टार खिलाड़ी अन्नू रानी ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में आज इतिहास रचते हुए कुल 60 मीटर दूर भाला फेंक खेल में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पहली महिला बन गई है जिन्होंने जैवलिन थ्रो महिला प्रतियोगिता में पदक जीता है।

तीसरे स्थान पर रहीं रानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की महिला जैवलिन प्रतियोगिता में भारत के अन्नू रानी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के केल्सी-ली बार्बर ने 64.43 मीटर राउंड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ही खिलाड़ी मैकेंज़ी लिटिल 64.27 मीटर भाला फेंक सिल्वर पदक अपने नाम किया। आज रानी ने नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022 Medals Tally

आपको बता दें कि रानी से पहले काशीनाथ नाइक और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक में क्रमश: कांस्य और एक स्वर्ण पदक जीता था। नाइक ने 2010 दिल्ली खेलों में पदक जीता था जबकि चोपड़ा ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले रानी यूजीन में महिलाओं के जैवलिन फाइनल में सातवें स्थान पर रही थीं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 61.12 मीटर था।

यह भी पढ़ें : भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी 20, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच


बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग