14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hockey world cup 2023: क्वार्टर फाइनल के लिए क्रॉसओवर में खेलेंगी आठ टीमें, देखें पूरा शेड्यूल

हॉकी वर्ल्ड कप में चार टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है और आठ टीमें दौर में बनी हुई हैं। ये आठ टीमें अब क्रॉसओवर राउंड में खेलेंगी। क्रॉसओवर चरण का पहला मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
hockey_w.png

hockey world cup 2023 ओडिशा में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का ग्रुप स्टेज खत्म हो गया है। 16 टीमों में से चार टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। क्वार्टर फाइनलके लिए पूल ए से ऑस्ट्रेलिया, पूल बी से बेल्जियम, पूल सी से नीदरलैंड और पूल डी से इंग्लैंड पहले ही जगह बना चुके हैं। वहीं अन्य चार टीम क्रॉस ओवर के माध्यम से तय की जाएंगी।

किसका मुक़ाबला किस से होगा -
क्रॉसओवर में पूल ए की टीमों का मुकाबला पूल बी और पूल सी की टीमों का मुकाबला पूल डी से होगा। पूल ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल बी में तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम से होगा। पूल ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के खिलाफ खेलेगी। इसी तरह पूल सी और पूल डी की टीमों के बीच मैच होगा।

क्रॉसओवर में कौन-सी टीमें पहुंचीं?
क्रॉसओवर में राउंड में हर ग्रुप से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें पहुंची हैं। पूल-ए से अर्जेंटीना और फ्रांस, पूल बी से जर्मनी और दक्षिण कोरिया, पूल सी से मलयेशिया और न्यूजीलैंड, पूल डी से भारत और स्पेन ने क्रॉसओवर में जगह बनाई है।



































तारीखटीमेंमैदानसमय
22 जनवरीमलयेशिया बनाम स्पेनकलिंगा स्टेडियमशाम 4:30 बजे
22 जनवरीभारत बनाम न्यूजीलैंडकलिंगा स्टेडियमशाम 7:00 बजे
23 जनवरीजर्मनी बनाम फ्रांसकलिंगा स्टेडियमशाम 4:30 बजे
23 जनवरीअर्जेंटीना बनाम दक्षिण कोरियाकलिंगा स्टेडियमशाम 7:00 बजे