30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC T20I Rankings: बल्लेबाजी रैकिंग में कोहली और राहुल को हुआ नुकसान, रिजवान को हुआ जबरदस्त फायदा, जानें पूरी लिस्ट

आईसीसी ने T20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की ताजा रैकिंग जारी की है. आईसीसी द्वारा जारी ताजा बल्लेबाजी रैकिंग में भारत के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli) और ओपनर केएल राहुल को नुकसान हुआ है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 27 Oct 2021, 10:46 PM IST

Virat Kohli

विराट कोहली

ICC Men’s Player T20I Rankings: आईसीसी ने T20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की ताजा रैकिंग जारी की है. आईसीसी द्वारा जारी ताजा बल्लेबाजी रैकिंग में भारत के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli) और ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) को नुकसान हुआ है. इस रैकिंग में केएल राहुल को दो पायदान का नुकसान हुए है और वह इस ताजा रैकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह पांचवे स्थान पर चले गए हैं.

रिजवान को हुआ जबरदस्त फायदा

ICC द्वारा जारी टी20 बैट्समैन रैकिंग में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को जबरदस्त फायदा हुआ है. वह तीन पायदान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजी रैकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. रिजवान की यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी रैकिंग है. रिजवान ने भारत के खिलाफ मुकाबले में 79 रन की धमाके दार पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 33 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी. उनके इन पारियों के मदद से पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड के अपने दोनों मुकाबले जीत गई है.

मलान रैकिंग टॉप पर बरकरार

इंग्लैंड के बल्लेबाज Dawid Malan अपने टी20 रैकिंग में टॉप पर बरकरार है. वह 821 प्वाइंट के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं. वहीं दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) हैं उनके 820 प्वाइंट है. साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एडन मार्करम (Markram) 743 प्वाइंट के साथ इस समय तीसरे पायदान पर मौजूद हैं.

यह है ICC Men’s Player T20I Batsmen Rankings की पूरी लिस्ट

1.डेविड मलान (इंग्लैंड) 831 प्वाइंट
2- बाबर आज़म (पाकिस्तान) 820 प्वाइंट
3- एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका) 743 प्वाइंट
4- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) 727 प्वाइंट
5- विराट कोहली (भारत) 725 प्वाइंट
6-आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 720 प्वाइंट
7- डेवोन कॉन्वे (न्यूजीलैंड) 714 प्वाइंट
8- केएल राहुल (भारत) 684 प्वाइंट
9- एविन लुईस (वेस्टइंडीज) 679 प्वाइंट
10- हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) 671 प्वाइंट