
नई दिल्ली : खेल जगत में भारतीयों के लिए पिछले कुछ दिन बड़े गर्व के रहें। पहले क्रिकेट में अंडर-19 टीम विश्व कप जीती, उसके बाद रविवार को आईसीसी ने अंडर-19 विश्व एकादश की सूची जारी की तो उसमें पांच भारतीय खिलाडिय़ों ने जगह दी। बैडमिंटन में पीवी सिंधू इंडिया ओपन के फाइनल तक पहुंचीं तो अब फॉब्र्स इंडिया ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य और प्रदर्शन करने वाले 30 साल से कम उम्र के युवाओं की सूची सोमवार को जारी की है- ‘इंडिया 30 अंडर-30’। इसमें भारत के उभरते तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत चार खिलाडिय़ों को जगह दी गई है। जगह बनाने में कामयाब खिलाडिय़ों में तीन महिलाएं हैं।
4 में से 3 हैं महिला खिलाड़ी
सोमवार को जारी इस सूची में क्रिकेटर बुमराह के अलावा, महिला क्रिकेटर हरनमनप्रीत कौर, महिला निशानेबाज हिना सिद्धू और महिला हॉकी गोलकीपर सविता पूनिया को शामिल किया गया है। फॉब्र्स इंडिया ने यह सूची तीन मानदंडों के आधार पर तय की है। पहला मानदंड उनके उपलब्धियों का प्रभाव और दूसरा अलग हट कर काम करने की उनकी क्षमता और तीसरा मानदंड संबंधित क्षेत्र में लंबे समय तक टिके रहने की उनकी क्षमता है। इसी आधार पर इन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। इन चार क्रिकेटरों में बुमराह अकेले पुरुष खिलाड़ी हैं, जबकि तीन महिला खिलाड़ी हैं।
जसप्रीत बुमराह
24 साल के बुमराह ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट में पदार्पण किया है। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 14 विकेट चटकाए थे। उन्होंने पिछले 23 वनडे मैचों में 39 विकेट हासिल किए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने भी उन्हें अपनी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में शामिल किया था।
हरमनप्रीत कौर
28 साल की हरनमप्रीत ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की असाधारण पारी खेली थी। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। महिला बिग बैश लीग से जुडऩे वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
हिना सिद्धू
महिला निशानेबाज हिना सिद्धू पूर्व नंबर एक निशानेबाज हैं। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हिना ने पिछले साल आस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शूङ्क्षटग में स्वर्ण पदक जीता था। हिना अपने बेधडक़ बयान और फैसले के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने 2016 में ईरान की राजधानी तेहरान में एशियाई एयर गन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से इसलिए मना कर दिया था, क्योंकि ईरान ने महिला निशानेबाजों के लिए चैंपियनशिप के दौरान हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया था।
सविता पुनिया
महिला हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया भारतीय हॉकी टीम की अहम सदस्य हैं। उन्होंने जापान के खिलाफ गोल का शानदार बचाव किया था और भारत को रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करवाया था। सविता ने एशिया कप के फाइनल में चीन के खिलाफ मुकाबले में भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। उस जीत की बदौलत भारत इस वर्ष हॉकी विश्वकप में जगह बनाने में सफल रहा था।
Published on:
05 Feb 2018 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
