1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hockey World cup 2023: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराकर ग्रुप डी में दूसरा स्थान हासिल किया

भारत ने शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोलों की मदद से ग्रुप डी के अपने आखिरी मुक़ाबले में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। भारत अब क्रॉसओवर में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड से खेलेगा, जो पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा।  

2 min read
Google source verification
india_vs.png

India vs Wales, Hockey World cup 2023: पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के पूल डी का छठा मुक़ाबला भारत और वेल्स के बीच खेला गया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में इस रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने वेल्स को 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पूल डी में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। मैच में मिडफील्डर शमशेर सिंह के एक , आकाशदीप सिंह के दो और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के एक गोल की मदद से भारत ने यह जीत हासिल की।

भारत अब क्रॉसओवर में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड से खेलेगा, जो पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा। भारत के लिए सबसे पहला गोल शमशेर सिंह ने 22वे मिनट पर दागा। इसके कुछ देर बाद आकाशदीप सिंह ने 33 मिनट पर एक और गोल दागे भारत को 2-0 से आगे कर दिया। लेकिन तभी वेल्स ने 3 मिनट के अंदर दो गोल दागकर बराबरी कर ली। =पलट वार करते हुए 43' मिनट में गैरेथ फर्लाग और 2 मिनट बार 45 वे मिनट में जैकब ड्रेपर ने वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाली टीम वेल्स के लिए गोल किए।

इसके बाद भारत बैकफुट पर आ गया। लेकिन तभी एक बार फिर आकाशदीप ने 46' मिनट पर गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद आखिरी मिनट पर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल कर मैच 4-2 से खत्म कर दिया। इससे पहले दिन में, इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया और भारत को पूल डी में शीर्ष स्थान के लिए कठिन काम देकर सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 के प्रारूप के अनुसार, चार पूल विजेता क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जबकि अपने पूल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल के शेष चार स्थानों पर दावा करने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलेंगी।

विशेष रूप से, इंग्लैंड और भारत ने रविवार को गोल रहित ड्रॉ खेला था, लेकिन अपने अन्य दो मैच जीतकर सात अंकों के साथ बराबरी पर रहे। हालांकि, भारत के 4 प्लस की तुलना में इंग्लैंड ने 9 प्लस के बेहतर गोल अंतर के साथ समाप्त किया। स्पेन पूल डी में तीसरे स्थान पर रहा और अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए पूल सी उपविजेता मलेशिया से खेलेगा।

Story Loader