6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया को लगा झटका, पहुंची चौथे स्थान पर

मौजूदा टी-20 चैंपियन टीम वेस्टइंडीज इस लिस्ट में सातवें पायदान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर कायम है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

balram singh

•

Updated: 3 May 2017, 7:23 AM IST

ICC T20 rankings

ICC T20 rankings

आईसीसी के द्वारा जारी सालाना टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया को 2 स्थान का नुकसान हुआ है। अब टीम इंडिया चौथे पायदान पर पहुंच गया है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड को पहला तो इंग्लैंड की टीम को दूसरा स्थान मिला है।

टीम इंडिया को 6 अंकों के नुकसान की वजह से 118 पोइंट्स के साथ चौथे नंबर पर रहना पड़ा तो वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड के समान 121 अंक हैं पर दशमल्व अकों की वजह से इंग्लैंड को दूसरा तो पाकिस्तान को तीसरा स्थान मिला है।

न्यूजीलैंड 125 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। साउथ अफ्रीका 6 अंकों के नुकसान की वजह से पांचवें नंबर पर है। मौजूदा टी-20 चैंपियन टीम वेस्टइंडीज इस लिस्ट में सातवें पायदान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर कायम है।