4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशाम्बी

योगी सरकार चार लाख युवाओं को देगी रोजगार

व्यापारियों को सुरक्षा, किसानों के खेत को पानी देने के लिए सरकार कटिबद्ध

Google source verification

कौशांबी. जिले में कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ करने डायट मैदान मंझनपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा बुद्ध की धरती से प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया। कौशांबी की गौरवशाली विरासत को याद करते हुये कहा कि इसी रास्ते भगवान राम वन को गए थे। महात्मा बुद्ध ने दो बार इसी धरती पर चतुर्मासा किया था। यहां सूफी संत, शक्तिपीठ व संत की धार्मिक स्थली है। कौशांबी को देश के पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए सरकार कटिबद्ध है।


सीएम ने अपनी सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ़ों की। उन्होंने मंच से घोषणा किया कि जल्द ही चार लाख युवाओं को रोजगार देने जा रहे है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार ने विकास कि गति को धीम दिया था। महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि पिछली सरकरों ने प्रदेश का विकास नहीं होने दिया। पूरे प्रदेश मे पर्यटन की आपार संभावनाएं है। कौशांबी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल को उपेक्षित रखा गया। पर्यटन की दृष्टि से यहां तमाम संभावनाएं है इसीलिए वह पर्यटन मंत्री को साथ लाये है ताकि यह देखा जा सके कि पर्यटन के लिए क्या किया जा सकता है।


सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में 32 लाख घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया। 40 लाख परिवारों को शौचालय दिया गया। अगले एक साल मे 80 लाख परिवारों को शौचालय देने का लक्ष्य रखा गया है। व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी, किसानों के खेत तक पानी, नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून, भ्रष्टाचार के लिए जीरो टारलेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। सीएम ने जिले के लोगों को डिपो सहित सौ परियोजनाओं की सौगात दिया। नेशनल हाइवे-2 पर त्रमा सेंटर बनाए जाने की भी सीएम ने घोषणा किया।


कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, पर्यटन मंत्री रीता जोशी, स्टांप एवं वित्त मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता, केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंसकरण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई विधायक व सांसद मौजूद रहे।

Input- शिव नंदन साहू

ये भी पढ़ें

image