2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीरज चोपड़ा ने भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्‍या कहा

Neeraj Chopra on IND vs PAK: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज ने जीत हासिल करने के बाद कहा कि इस फाइनल मुकाबले ने भारत बनाम पाकिस्तान का रुख ले लिया था।

2 min read
Google source verification
neeraj-chopra-reaction-on-ind-vs-pak-buzz-in-world-athletics-championship-2023-javelin-throw-final.jpg

नीरज चोपड़ा ने भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर दिया दिल जीत लेने वाला बयान।

Neeraj Chopra on IND vs PAK: भारतीय स्‍टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज जहां दुनिया में भारत का परचम लहराते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, पाकिस्‍तानी एथलीट अरशद नदीम को सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। गोल्‍ड जीतने के बाद नीरज ने बताया कि इस फाइनल को कैसे देखा जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस फाइनल मुकाबले ने भारत बनाम पाकिस्तान का रुख ले लिया था।


वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर तक भाला फेंककर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम 87.82 मीटर तक ही भाला फेंक सके और दूसरे स्‍थान पर रहे। बता दें कि नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम अब तक जब भी एक साथ उतरे हैं, तब-तब नीरज शीर्ष पर रहे हैं।

मोबाइल पर देखा तो भारत बनाम पाक के बारे में पता चला

नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह प्रतियोगिता से पहले मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन आज जब देखा तो उसमें पहली बात भारत बनाम पाकिस्तान की थी। उन्‍होंने कहा कि देखा जाए तो यूरोपियन एथलीट बहुत ही खतरनाक हैं और कभी भी बड़ा थ्रो करने में सक्षम हैं। इनमें सिर्फ अरशद ही नहीं, जैकब और जूलियन वैबर भी शामिल हैं। इसीलिए आखिरी थ्रो तक भी आप दूसरे खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं।

यह भी पढ़ें : नीरज को मोटू कहकर चिढ़ाते थे लोग, जानें कैसे फर्श से अर्श तक पहुंचा 'गोल्डन बॉय'

बोले- एशियन गेम्‍स में भी भारत बनाम पाक ही होगा

नीरज ने मैच के बाद कहा कि उन्‍हें लगता है कि एशियाई खेलों में भी भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर ही अधिक चर्चा होगी, लेकिन वह इससे निश्चिंत और फिट रहेगे। यहां बता दें कि चीन में होने वाले एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम दोनों ही एथलीट हिस्सा लेंगे।

अरशद के लिए भी नीरज ने जताई खुशी

बता दें कि मैच के बाद नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी नदीम के पदक जीतने पर भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा लगा कि अरशद नदीम ने अच्छा थ्रो किया और हम दोनों ने यह भी चर्चा की थी कि हमारे देश अब कैसे आगे बढ़ रहे हैं। यहां पहले यूरोपीय खिलाड़ी थे, लेकिन अब हम उनके स्तर तक पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में गोल्‍ड जीतकर रचा इतिहास

Story Loader