5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में गोल्‍ड जीतकर रचा इतिहास, पाकिस्‍तानी अरशद को भी पछाड़ा

World Athletics Championship 2023: भारत के स्‍टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में में स्‍वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज दूसरे राउंड में 88.17 मीटर तक भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया है। वहीं, पाकिस्‍तान के अरशद नदीम को सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Aug 2023, 9:13 AM IST

neeraj-chopra.jpg

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स में गोल्‍ड जीतकर रचा इतिहास।

World Athletics Championship 2023: भारत के स्‍टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में में स्‍वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज दूसरे राउंड में 88.17 मीटर तक भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया है। इस तरह नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, पाकिस्‍तान के अरशद नदीम को सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी समेत देशभर से बधाइयां मिल रही हैं।


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए ट्विटर (एक्स) लिखा... प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का बड़ा उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून न केवल उन्हें एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है, बल्कि खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई।

भारतीय सेना ने दी बधाई

वहीं, भारतीय सेना ने वर्ल्‍ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सूबेदार नीरज चोपड़ा को 88.17 मीटर तक भाला फेंकने पर स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। साथ ही लिखा नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर हमें गर्व महसूस कराया है। बता दें कि नीरज चोपड़ा सेना में सूबेदार हैं।


केंद्रीय खेल मंत्री बोले- आप पर देश को गर्व

वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा... नीरज चोपड़ा ने फिर कर दिखाया है। भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय ने वर्ल्‍ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भाला फेंक प्रतियोगिता जीती! इसके साथ ही वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। आप पर देश को गर्व है।

किरेन रिजिजू बोले- भारत एक बार फिर गौरवान्वित

वहीं, भू विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्‍स पर लिखा... नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचकर भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। वह वर्ल्‍ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो इवेंट में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। बधाई हो!

अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में जीता था पहला पदक

बता दें कि भारत इससे पहले विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिर्फ दो पदक ही जीत सका था। 2003 में सबसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिलाओं के लंबी कूद इवेंट में ब्रांज मेडली जीता था। वहीं, जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में आयोजित वर्ल्‍ड चैंपियनशिप 2022 में भारत की झोली में दूसरा सिल्वर पदक डाला था।