29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC T20 WC 2021 NZ vs SCO: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 16 रन से हराया, गप्टिल ने खेली तूफानी पारी

टी20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला खेला गया. दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गप्टिल ने तूफानी पारी खेली और 53 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 3 Nov 2021, 7:19 PM IST

martin_guptill

मार्टिन गप्टिल

टी20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड का मुकाबला खेला गया. दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गप्टिल ने तूफानी पारी खेली और 53 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया पर वह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए. स्कॉटलैंड की ओर से अंत में लिस्क ने 20 गेंद में 42 रन की पारी खेली.

लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही स्कॉटलैंड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहला विकेट काईल कूट्जर (17) के स्कोर पर खोया. काईल को बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद स्कॉटलैंड की पारी को जॉर्ज मुन्सी और क्रास ने संभाला और स्कोर को 60 के पार पहुंचाया. 66 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका ओपनर मुन्सी के रूप में लगा उन्होंने 22 रन बनाए. ईश सोढ़ी ने मुन्सी को पवेलियन की राह दिखाई. स्कॉटलैंड को तीसरा झटका क्रास के रुप में लगा वो 27 के स्कोर पर साउथी के शिकार बने. इसके बाद मैकलॉयड के रूप में स्कॉटलैंड को चौथा झटका लगा उन्हें बोल्ट ने बोल्ड किया. स्कॉटलैंड को पांचवा झटका ब्रेगइंटन के रूप में लगा और वह ईश सोढ़ी के दूसरे शिकार बने.

गप्टिल के पारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने बनाया 172 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 35 रन की साझेदारी निभाई. इसके बाद न्यूजीलैंड को पहला झटका डैरयल मिचेल के रूप में 13 के स्कोर पर लगा. मिचेल को शरीफ ने आउट किया. मिचेल के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान केन विल्यमसन का दिन आज अच्छा नही रहा और वह बिना खाता खोले शरीफ के दूसरे शिकार बने. न्यजीलैंड को तीसरा झटका कॉन वे के रूप में लगा कॉन वे भई सिर्फ 1 रन के स्कोर पर आउट हो गए. न्यूजीलैंड के लिए चौथे विकेट के लिए गप्टिल और फिलिप्स ने शतकीय साझेदारी निभाई. गप्टिल ने शानदार 93 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में गप्टिल ने 56 गेंदे खेली और 6 चौके और 7 छक्के जमाएं. न्यूजीलैंड को चौथा झटका 157 के स्कोर पर फिलिफ के रूप में लगा. फिलिप 33 रन पर व्हिल का शिकार बने. वहीं इसी ओवर में व्हिल ने गप्टिल को भी आउट किया. गप्टिल के तेज पारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के सामने 172 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. स्कॉटलैंड की ओर से व्हिल और शरीफ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं मार्क वाट ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर एक विकेट झटका.