
पीएम मोदी फाइल फोटो
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। पीएम मोदी ने लिखा, बीते कई दिनों से मुझे देशभर के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। मैं उनके विचारों के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। मैं सभी देशवासियों की भावना का सम्मान करता हूं। पीएम ने आगे लिखा अब खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।
बता दें कि यह पुरस्कार पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। खेल रत्न पुरस्कार देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। पहली बार यह पुरस्कार 1991-92 में दिया गया था। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने यह ऐलान ऐसे समय किया है जब भारतीय खिलाड़ी ओलपिंक में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक भारत के खाते में पांच मेडल आ चुके हैं। बता दें कि आज टोक्यो ओलंपिक का आज 15वां दिन है। भारत के लिए कुश्ती और गोल्फ से अच्छी खबर है। वहीं रेसलर बजरंग पुनिया भी मेडल हासिल करने से एक जीत दूर हैं। वह सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। वहीं, गोल्फर अदिति अशोक ने भी मेडल की आस जगा दी है। अदिति तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर हैं। मुकाबले का चौथा और फाइनल राउंड शनिवार को खेला जाएगा।
Updated on:
07 Aug 2021 09:03 am
Published on:
06 Aug 2021 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
