15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports News: एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में सुहानी को हराकर छत्तीसगढ़ की ईशा शर्मा क्वार्टरफाइनल में

एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट कैटेगरी 2 में मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ईशा शर्मा बालिका प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत हासिलकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports News: एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में सुहानी को हराकर छत्तीसगढ़ की ईशा शर्मा क्वार्टरफाइनल में

रायपुर. एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट कैटेगरी 2 में मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ईशा शर्मा बालिका प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत हासिलकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। ईशा के अलावा अन्य वरीयता प्राप्त बालिका खिलाड़ी भी जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। भिलाई के बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स में खेले गए बालिका प्री- क्वार्टर फाइनल मैचों में ईशा शर्मा ने सुहानी पाठक को 6-0, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अन्य मैचों में प्राची मलिक परी ने तमन्ना नायर को 6-3, 6-1 से, पार्थसारथी अरुण मुंधे ने शिबानी गुप्ते को 6-2, 6-0 से, अविपशा देहुरी ने अंजले मेका को 6-2, 6-2 से, रीत अरोड़ा ने वैदेही शिंदे को 6-0, 6-2 से, सूर्यांशी शेखावत ने संमिथा हरिनी एल को 6-2, 6-1 से, वृंदिका ने पलक मालविया को 6-2, 6-0 से और अहान ने जाह्नवी चौधरी को 6-1, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बालक वर्ग में प्रणीत व दक्ष आगे बढ़े
बालिका प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रणीत रेड्डी ने शौनक सुवर्णा को 6-2, 2-6, 7-6 (10) से और दक्ष ने ईशान बडगी को 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली। अन्य मैचों में नील केलकर ने वरद पोल को 6-3, 7-6(3) से साई स्वास्तिक ने सार्थक अशोक को 7-6, 4-6, 6-3 से, प्रदनीश शेल्के ने संकल्प कुमार को 6-2, 7-6(10) से, विवान मिर्धा ने मायिन दिगंकर को 6-2, 6-0 से, मनन स्वतंत्र राय ने आयुष पुजारी को 1-6, 7-5, 4-0 से और आराध्य म्हासदे ने किशोर श्रीराम को 6-1, 6-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली।