खेल

Sports News: बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप: शुभम को मिस्टर रायपुर का खिताब, अनमोल दीप बने मिस्टर मेंस फिजिक्स

जिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में शुभम मचखंड मिस्टर रायपुर का खिताब जीतने में सफल रहे। वहीं, मिस्टर मेंस फिजिक्स की ट्रॉफी पर अनमोल दीप ने कब्जा जमाया।

less than 1 minute read
Jan 17, 2023
Sports News: बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप: शुभम को मिस्टर रायपुर का खिताब, अनमोल दीप बने मिस्टर मेंस फिजिक्स

रायपुर. जिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में शुभम मचखंड मिस्टर रायपुर का खिताब जीतने में सफल रहे। वहीं, मिस्टर मेंस फिजिक्स की ट्रॉफी पर अनमोल दीप ने कब्जा जमाया। विकलांग वर्ग बॉडीबिल्डिंग में ताम्रकार गोल्ड जिम के येस राज सेंंदरे ने मिस्टर विकलांग रायपुर का खिताब जीता। प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मानित किया। बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों हैप्पी रिहाल ने बैग गिफ्ट प्रदान किए। वहीं, मिस्टर रायपुर को पोषण बांधे ने 5000 रुपए नकद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरि वल्लभ अग्रवाल, डॉ रेवा राम यदु और रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव मानिक ताम्रकार समेत भारी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। शशि साहू, मोहित वालदे, अमित रामटेके, सोहन वर्मा और निवास साहू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

स्पर्धा के अव्वल खिलाड़ी
50 किग्रा वर्ग: सुमित वर्मा प्रथम, ओंकार धीवर द्वितीय, सुमित सोना तृतीय।
55 किग्रा वर्ग: दिनेश कौरवा प्रथम, सूर्या क्षत्री द्वितीय, सुनील तांडी तृतीय।
60किग्रा वर्ग: अजय कुमार यादव प्रथम, बिदया तांडी द्वितीय, दीपक यादव तृतीय। 65 किग्रा वर्ग: रवि नायक प्रथम, वीर सिंह खूंटेल द्वितीय, शैलेंद्र देवांगन तृतीय।
70 किग्रा वर्ग: भगवती प्रसाद प्रथम, शेख अनीस द्वितीय, स्वप्निल तृतीय।
75किग्रा वर्ग: जितेन्द्र राय प्रथम, रेवा राम साहू द्वितीय, राहुल ध्रुव तृतीय।
75 किग्रा से अधिक: शुभम मचखंड प्रथम, विमल सिंह द्वितीय, सूरज सोनी तृतीय।
विकलांग बॉडी बिल्डिंग: येस राज सेंदरे प्रथम, सिवा राव द्वितीय, सुभाष पटेल तृतीय।
मेंस फिजिक्स: शुभम मचखंड प्रथम, आर्या दुबे द्वितीय, दिनेश रजवाड़े तृतीय।

Published on:
17 Jan 2023 12:26 am
Also Read
View All

अगली खबर