13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports News: छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का मामला: अध्यक्ष भूपेश बघेल ने महासचिव होरा का इस्तीफा किया मंजूर, विधायक देवेंद्र यादव को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) में महासचिव पद को लेकर चल रहे विवाद पर अध्यक्ष भूपेश बघेल नेे महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर कर विराम लगा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports News: छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का मामला: अध्यक्ष भूपेश बघेल ने महासचिव होरा का इस्तीफा किया मंजूर, विधायक देवेंद्र यादव को मिली जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) में महासचिव पद को लेकर चल रहे विवाद पर अध्यक्ष भूपेश बघेल नेे महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर कर विराम लगा दिया है। सीओए के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुचरण होरा के 20 सितंबर 2022 को दिए महासचिव पद के इस्तीफे पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अवर सचिव ने 9 मई को आदेश जारी कर दिया है और गुरुचरण होरा के इस्तीफे की सूचना भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा व सहसचिव कल्याण चौबे को भेज दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री व अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सीओए के नए महासचिव के चुनाव होने तक इस पद की जिम्मेदारी भिलाई के विधायक व दुर्ग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को सौैंपने पर अपनी सहमति प्रदान की है।

जून के प्रथम सप्ताह में होंगे चुनाव
गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर होने के बाद सीओए में महासचिव समेत खाली पदों के चुनाव कराने की कवायद भी शुरू हो गई है। उपाध्यक्ष व सीईओ बशीर अहमद खान ने बताया कि जून माह के प्रथम सप्ताह में सीओए की आमसभा बुलाई जाएगी, जिसमें महासचिव, एक सहसचिव और एक कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। वहीं, कोषाध्यक्ष के रूप में सही राम जाखड़ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को हुए सीओए की कार्यकारिणी की आनलाइन बैठक में देवेंद्र यादव को सर्वसम्मति से महासचिव पद के लिए उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिस पर 2/3 से अधिक सदस्यों ने अपनी सहमति जताई थी।