2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports News: राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के उतरेंगे 24 तीरंदाज, 5 को रवाना होंगे गुजरात

राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की महिला-पुरुष टीमों की घोषणा कर दी गई। टीम में 24 (12 महिला- 12 पुरुष) तीरदंाजों ने जगह बनाई है, जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड तीनों इवेंट्स प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों के नाम शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports News: राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के उतरेंगे 24 तीरंदाज, 5 को रवाना होंगे गुजरात

रायपुर. राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की महिला-पुरुष टीमों की घोषणा कर दी गई। टीम में 24 (12 महिला- 12 पुरुष) तीरदंाजों ने जगह बनाई है, जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड तीनों इवेंट्स प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों के नाम शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी 5 मार्च से गुजरात के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड तीनों वर्गों की टीमें अलग-अलग तिथि को गुजरात जाएंगे, जहां 9 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले रायपुर में आयोजित की गई राज्य स्पर्धा में 16 जिलों के 150 महिला-पुरुष खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें विजेता विजेता खिलाडिय़ों को मोना सेन, विजय अग्रवाल, लकी सुंदरानी और सुरेश मध्यान ने सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिकर्व में साई व कंपाउंड में खेल अकादमी का दबदबा
राज्य स्पर्धा में रिकर्व इवेंट में रायपुर साई सेंटर का दबदबा रहा। वहीं, कंपाउंड में खेल अकादमी रायपुर के खिलाडिय़ों ने बाजी मारी। वहीं, इंडियन राउंड में शिवतराई बिलासपुर के खिलाडिय़ों ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश की चयनित तीरंदाजी टीम

इंडियन राउंड बालक: नकुल सिंह, विकास कुमार, कुबेर सिंह, गीतेश यादव। बालिका खिलाड़ी: पायल, दिव्या यादव, अल्का वर्मा और हर्षिता साहू।
रिकर्व राउंड बालक: अभिलास राज, छुम लेप्चा, यशपाल धु्रर्वे, भागवत सिंह। बालिका: माही जांगड़े, सावित्री मंडावी, दीक्षा नायक, रमिता शोरी।

कंपाउंड राउंड बालक: शुभम दास, मो. आमिर खान, धीरज वेदुला, अर्क महोबिया। बालिका: प्रतिमा सोनी, प्रीति यादव, आर्शी यादव और अंकिता मौर्या।

Story Loader