खेल

Tokyo olympics 2020: 29 जुलाई के भारत से जुड़े हर अपडेट

Tokyo olympics 2020: जानिए टोक्यो ओलंपिक में 29 जुलाई के भारत से जुड़े हर अपडेट विस्तार।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 11:34 AM IST
Tokyo olympics 2020, 29 July highlights
Tokyo olympics 2020, 29 July highlights

नई दिल्ली। Tokyo olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 में 29 जुलाई का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। कुछ खिलाड़ियों का सफर हार के साथ खत्म हुआ वही कुछ खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद अभी तक बरकरार है। इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे कल के दिन ओलंपिक में भारत से जुड़े हर एक अपडेट के बारे में हालांकि कल के दिन भारत ने कोई मेडल नहीं जीता। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में अभी तक भारत के द्वारा जीते गए मेडल्स की संख्या केवल एक ही हैं। जो भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपने नाम क्या है। इस ओलंपिक यह भारत का अभी तक का केवल एकमात्र सिल्वर मेडल हैं। लेकिन कुछ खेलों में अभी भी मेडल जीतने की उम्मीदें बरकरार हैं।

तो यह रहा भारत से जुड़ा कल का पूरा अपडेट -

1. हॉकी - कल का दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए शानदार रहा। 29 जुलाई को खेले गए मुकाबले में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पूर्व ओलंपिक डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें कि यह भारत की चार मैचों में तीसरी जीत हैं।

2. बैडमिंटन - बैडमिंटन में भी भारत के लिए कल का दिन शानदार रहा, भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने अंतिम आठ में जगह बना ली है। कल खेले गए नॉकआउट मुकाबले में पीवी सिंधू ने डेनमार्क के शटलर मिया ब्लिचफेट को 21-15, 21-13 के सीधे सेटों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

3. तीरंदाजी - भारतीय तीरंदाज आतुन दास ने पूर्व ओलंपिक चैंपियन कोरिया के ओह जिन को शूट ऑफ में गए मैच में 65 से हराकर सबको हैरान करते हुए अंतिम 16 में जगह बना ली हैं। यह भारतीय तीरंदाजी के लिए अच्छी खबर हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि आतुन दास खाली हाथ नहीं लौटेंगे।

4. बॉक्सिंग - बॉक्सिंग में कल का दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार ने जमैका के बॉक्सर रिकार्ड़ो ब्रॉउन को राउंड ऑफ 16 में 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है बता दें कि भारतीय बॉक्सर मेडल की दौड़ से एक कदम दूर हैं। वहीं विमेंस बॉक्सिंग में भारत के लिए कल का दिन निराशाजनक रहा। भारत की स्टार महिला बॉक्सर मेरीकॉम को कोलंबिया की बॉक्सर केे हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से मैरी कॉम का सफर राउंड ऑफ 16 में ही खत्म हो गया ।

5. शूटिंग - भारतीय निशानेबाज मनु भाकर 25 एयर फिस्टल इवेेंट के क्वालीफिकेेशन राउंंड में 292 अंंक जुटाकर पांचवें स्थान पर रही हैं। भारत की एक अन्य निशानेबाज राही 287 अंक जुटाकर 25वें स्थान पर रही।

6. नौकायान - भारतीय खिलाड़ी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक्स की लाइटवेट स्कल्स स्पर्धा में 11 वें स्थान पर रहे, जो कि भारत का ओलंपिक में अब तक का सबसे बेस्ट हैं।

Published on: