3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में हारी टीम इंडिया, बेल्जियम 5-2 से जीती

Tokyo olympics 2020: हॉकी के सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5—2 से हराया। इस मुकाबले में बेल्जियम ने आक्रामक शुरुआत की। बेल्जियम ने शुरुआत में ही भारत पर बढ़त बना ली।

3 min read
Google source verification
hockey_4.png

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3—1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आज सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से हुआ। भारत ने 49 साल बाद ओलंपिक में सेमीफाइनल का मैच खेला। हॉकी के सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5—2 से हराया। इस मुकाबले में बेल्जियम ने आक्रामक शुरुआत की। बेल्जियम ने शुरुआत में ही भारत पर बढ़त बना ली। दूसरे मिनट में गोल कर वह 1-0 से आगे हो गई। बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और उसे गोल में बदल दिया। हालांकि भारतीय हॉकी टीम ने 7वें मिनट में 1-1 से बराबरी कर ली। इसके बाद 8वें मिनट में एक और गोल कर बेल्जियम पर 2-1 की बढ़त बना ली। भारत की तरफ से पहला गोल हरमनप्रीत ने किया। इसके अगले ही मिनट में मनदीप सिंह ने शानदार मैदानी गोल से भारतीय बढ़त को 2-1 कर दिया। पहले क्वार्टर में भारत और बेल्जियम की टीमों ने आक्रामक हॉकी खेली।

पीएम मोदी ने भी देखा मैच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत और बेल्जियम के बीच हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला देखा। साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैं भारत और बेल्जियम के बीच हॉकी का सेमीफाइनल मैच देख रहा हूं। हमारी टीम पर गर्व है। उन्हें शुभकामनाएं।' वहीं दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह गोल करने में नाकाम रही। भारतीय टीम काफी अच्छा डिफेंड कर रही है। हालांकि दूसरे क्वार्टर के 18वें मिनट में गुरजंत सिंह से मिले 5वें पेनल्टी कार्नर पर बेल्जियम ने गोल कर स्कोर 2-2 बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020 : कौन हैं भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया, ऑस्ट्रेलियाई हुए मुरीद, जानिए उनके बारे में 5 खास बातें

भारत और बेल्जियम मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक 2-2 की बराबरी पर रहीं। भारतीय टीम को दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने के ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला,लेकिन हरमनप्रीत सिंह गोल करने से चूक गए। वहीं तीसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। बेल्जियम ने वीडियो रेफरल लिया, लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला जारी रहा। बेल्जियम ने वीडियो रेफरल खो दिया। हालांकि भारत ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल करने का एक मौका खो दिया। हरमनप्रीत सिंह गोल करने में नाकाम रहे। वहीं चौथे क्वार्टर में बेल्जियम ने अच्छी शुरुआत की। मैच के 49वें मिनट में बेल्जियम ने एक गोल कर भारत पर 3-2 की बढ़त बना ली। बेल्जियम के एलेक्जेंडर हेड्रिक्स ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया। चौथे क्वार्टर में बेल्जियम ने एक और गोल दागा और भारत पर 4-2 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में खराब खेल के बाद भारत को 5-2 से हार का सामना करना पड़ा

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 : दुती चंद ने किया निराश, सेमीफाइनल में नहीं बना पाईं जगह

हॉकी में अब भी भारत के पास पदक जीतने का मौका
सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पास पदक जीतने का मौका बाकी है। दरअसल, भारतीय हॉकी टीम को अभी कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलना है, जहां उन्हें जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से चुनौती मिलेगी।

ऐसा रहा है भारत—बेल्जियम का पहले का रिकॉर्ड
बात करें इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबलों की तो बेल्जियम के साथ हुए पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच भारत ने जीते हैं। पांच साल पहले रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के हाथों 1-3 से हारकर ही भारत बाहर हुआ था। वर्ष 2020 में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में भारत ने एक मैच जीता था। इससे पहले 2019 में बेल्जियम दौरे पर भारत ने तीनों मैच जीते थे। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 49 साल बाद ओलंपिक का सेमीफाइनल खेला। इससे पहले भारत ने हॉकी में 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

Story Loader