
Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के मुकाबलों की शुरुआत बुधवार 25 अगस्त से हुई। पहले दिन भारत के टेबल टेनिस के मुकाबले थे। इनमें भारत की पैरा एथलीट भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल ने हिस्सा लिया। दोनों ही खिलाड़ी अपने पहले दिन के मुकाबले में हार गई थीं। वहीं दूसरे दिन भाविना पटेल का टेबल टेनिस के महिला एकल वर्ग 4 के ग्रुप ए में ग्रेट ब्रिटेन की मेगन शैकलटन से मुकाबला हुआ। इसमें भाविना ने 3-1 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाविना ने यह मुकाबला जीतकर नॉकआउट मैच के लिए क्वालीफाइ कर लिया है।
पहले सेट से ही बनाई बढ़त
भारत की पैरा खिलाड़ी भाविना ने चौथे गेम में गेम प्वाइंट बचा लिया और फिर बढ़त बनाकर मैच जीत लिया। उन्होंने इस मैच को 3-1 (11-7, 9-11, 17-15, 13-11) से जीत लिया है। वहीं भाविना ने पहले सेट ही विरोधी खिलाड़ी पर बढ़त बना ली। इसके बाद भाविना ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और पहला गेम 11-7 से जीत लिया। वहीं दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरे सेट में ग्रेट ब्रिटेन की शैकलटन ने भाविना को हरा दिया और इसे 11-9 से जीत लिया।
तीसरे सेट में भाविना ने किया कमबैक
दूसरे सेट में ग्रेट ब्रिटेन की शैकलटन से हारने के बाद भाविना ने तीसरे सेट में वापसी की। भाविना ने तीसरे सेट में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि तीसरे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भाविना ने तीसरे सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह सेट 17-15 से जीत लिया। वहीं चौथे गेम में अंक 11-11 से बराबरी पर थे, लेकिन भावना ने आखिरकार 13-11 से जीत हासिल की और मैच को अपने नाम कर लिया।
पहले दौर के मैच में हार गई थीं भाविना
इससे पहले बुधवार को हुए मुकाबले में भाविना पटेल अपने पहले दौर के मैच में चीन की यिंग झोउ 0-3 (3-11, 9-11, 2-11) से हार गई थीं। झोउ पांच बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। बीजिंग 2008 और लंदन 2012 व्यक्तिगत चैंपियन रह चुकी हैं। वहीं वर्ष 2008, 2012 और 2016 में टीम चैंपियन रहीं। झोउ रियो 2016 में व्यक्तिगत सी4 में पांचवें स्थान पर रही थीं। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत के 54 पैरा एथलीट्स 9 खेलों में हिस्सा ले रहा है।
Updated on:
26 Aug 2021 12:15 pm
Published on:
26 Aug 2021 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
