24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहाते-नहाते ही मर गई 15 साल की बेटी, बहुत देर तक नहाकर नहीं आई तो खोला गेट, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Rajasthan News: मृतका के परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया था। इस कारण किशेारी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। गमगीन माहौल में इस बालिका का अंतिम संस्कार कराया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 25 Dec 2024, 11:58 AM IST

File Photo

15 Year Old Girl Died Due To Geyser Gas Leak: श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी में नहाते समय दम घुटने से एक किशोरी की मौत हो गई। इस बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था। इस गैस गीजर से संभवतया गैस रिसाव से पुरानी आबादी वार्ड छह में यह हादसा हुआ।

पुरानी आबादी सीआई अजय कुमार मीणा ने बताया कि श्रवण कुमार शाक्य की पन्द्रह वर्षीय बेटी संध्या दसवीं कक्षा की छात्रा थी। यह बेटी अपने घर के बाथरूम में नहाने गई थी, लेकिन वह कई देर तक नहीं आई तो आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आने के अंदेशे में किसी तरह अन्य परिजनों के साथ बाथरूम का गेट खोला गया।

अचेत हुई इस किशोरी को चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए। लेकिन चिकित्सको ने इसे मृत घोषित कर दिया। सीआई ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कानूनी प्रक्रिया कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया था। इस कारण किशेारी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। सोमवार शाम को गमगीन माहौल में इस बालिका का अंतिम संस्कार कराया गया।

यह भी पढ़ें : टॉयलेट करते हुए ही चली गई जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

पिछले साल छह जनों ने गंवाई थी जान : श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में गैस गीजर का गर्म पानी के लिए अधिक इस्तेमाल होने लगा हैं। पिछले साल बाथरूम में नहाते हुए छह जनों की मौत हो गई थी, इसमें सभी महिलाएं शामिल थी। चिकित्सक विशेषज्ञों का कहना है कि गैस गीजर कार्बन मोनोऑक्साइड बनाता है। अगर बाथरूम में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था नहीं है तो नहाते समय गर्म पानी के भाप से ऑक्सीजन कम होती हैं, वहीं मोनोऑक्साइड अपना प्रभाव छोड़ती हैं। ऐसे गैस गीजर बाथरूम के अंदर की बजाय बाहर लगना चाहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग