script220 KV RIICO Udyog Vihar: New 160 MVA power transformer to be installe | 220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा | Patrika News

220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 29, 2023 09:04:13 am

Submitted by:

Krishan chauhan

-सवा 12 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा
220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा
220 केवी रीको उद्योग विहार: ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा
-सवा 12 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

श्रीगंगानगर.जिला मुख्यालय पर रीको उद्योग विहार स्थित 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रंासफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रसारण निगम ने 12 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। अब जल्द ही 160 एमवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने की कार्रवाई की जाएगी। जून में रीको में 100 एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद श्रीगंगानगर की विद्युत सप्लाई 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन पदमपुर से की जा रही थी। गौरतलब है कि सादुलशहर, चूनावढ़ और श्रीकरणपुर क्षेत्र के 132 केवी विद्युत सब स्टेशन पर गर्मी के मौसम में विद्युत भार 125 एमवी से अधिक रहता है। भविष्य में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.