
एक साथ पैंतीस कोरोना रोगी आए सामने
-एक ही परिवार के ग्यारह, अन्य दो परिवारों के नौ सदस्य हुए संक्रमित
-लगतार संपर्कों के जरिए फैल रहा है कोरोना
श्रीगंगानगर. इलाके में मंगलवार को कोरोना का बड़ा धमाका सामने आया। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में 35 नए कोरोना रोगी सामने आए। इन रोगियों के सामने आने के साथ ही राजकीय जिला चिकित्सालय में हडक़ंप मच गया। इनमें अधिकांश रोगी जिला मुख्यालय की अलग-अलग कॉलोनियों के हैं। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोर्चा संभालते हुए संबंधित इलाकों में सर्वे, सैनेटाइजेशन तथा रोगियों को चिकित्सालय पहुंचाने से संबंधित गतिविधियां करवाई। मंगलवार को शहर के अंबिका सिटी, कुंज विहार, भरत नगर, पुरानी आबादी के वार्ड 17 और वार्ड 22, पुरानी आबादी पुलिस थाना, विनोबा बस्ती, रवि चौक, गांधीनगर, सुरजीतसिंह कॉलोनी, पदमपुर के वार्ड पंद्रह, तीन एचएच और रीको में रोगी मिले हैं।
सभी आए पूर्व के रोगियों के संपर्क में
इलाके में मंगलवार को मिले कोरोना रोगियों में सभी का पूर्व के रोगियों से संपर्क रहा है। इन रोगियों में अंबिका सिटी में छह, कुंज विहार में चार, भरत नगर में एक, पुरानी आबादी के वार्ड 17 में सात और वार्ड 22 में पांच, राणा प्रताप कॉलोनी में दो, पुरानी आबादी पुलिस थाना से संबद्ध दो, विनोबा बस्ती में दो, पुरानी आबादी के रवि चौक में एक, गांधीनगर में एक, सुरजीतसिंह कॉलोनी में एक, पदमपुर के वार्ड पंद्रह में एक, तीन एचएच में एक और रीको में एक रोगी सामने आए।
Published on:
11 Aug 2020 11:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
