8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में सुबह 50 मिनिट झमाझम बारिश, गर्मी से मिली निजात

- शहर में कई जगह पानी भरा

Google source verification

श्रीगंगानगर. रविवार सुबह लोग उठे को आसमान पर काले एवं घने बादल छाए हुए थे और करीब दस बजे बाद पचास मिनट तक इलाके में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से निजात मिली। वहीं शहर में कई जगह पानी भी भर गया।
बारिश के बाद पुरानी आबादी इलाके में मुख्य मार्ग व गलियों में जलभराव हो गया। रेलवे स्टेशन, मटका चौक के समीप, रविन्द्र पथ, सुखाडिया सर्किल सहित अन्य इलाके में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इलाके में पिछले कई दिन से उमस व गर्मी के कारण लोग परेशान चल रहे थे लेकिन रविवार सुबह हुई झमाझम के बाद गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है।

जगह-जगह जलभराव होने के कारण सुखाडिया सर्किल पर जाम की स्थिति बन गई। बारिश रुकने के बाद दोपहर को फिर धूप खिली। इसके बाद लोग घरों से अपने कार्यों के लिए निकले।