3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिग्गी में उतर गई बारह साल की मासूम, डूबने से हुई मृत्यु

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

2 min read
Google source verification
death

डिग्गी में उतर गई बारह साल की मासूम, डूबने से हुई मृत्यु


-मुकलावा थाना क्षेत्र के गांव रामांवाली में हुआ हादसा

रायसिंहनगर. रामांवाली के एक खेत में बकरियां चरा रही बच्ची उस समय हादसे का शिकार हो गई जब वह अपनी बकरियों को पानी पिलाने के लिए डिग्गी में उतर गई। डिग्गी से पानी निकालने के प्रयास में पैर फिसलने से बारह साल की मासूम निशा की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। हादसे का पता मृतका बच्ची की मां को उस समय चला जब काफी देर तक निशा बकरियों के पास दिखाई नहीं दी।

हादसा मुकलावा थाना क्षेत्र के गांव रामांवाली में हरी सिंह गोदारा के खेत में हुआ। रामांवाली निवासी खेतीहर मजदूर लालूराम नायक व उसका परिवार बकरियां चराने का काम करता है। मंगलवार को लालूराम व उसकी पत्नी मीरां गांव के ही हरी सिंह के खेत में बकरियां चराने के साथ साथ गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल की छुट्टी होते ही अपने माता पिता की चाय लेकर बारह साल की मासूम निशा खेत पहुंच गई।

तथा रोजाना की तरह बकरियां चराने लगी। इसी दौरान लालूराम व उसकी पत्नी चाय पीने बैठ गए जबकि निशा अपनी बकरियों को पिलाने के लिए पानी लेने डिग्गी की तरफ चली गई तथा डिग्गी से पानी निकालने का प्रयास करने लगी। इसी प्रयास में उसका पैर फिसल गया जिससे वह डिग्गी में जा गिरी। काफी देर तक निशा नहीं लोटी तो उसकी मां मीरां ने जाकर देखा तो उसे पता चला कि निशा डिग्गी में गिर गई है।

शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा पानी से भरी डिग्गी को खाली करवाया। जिस पर निशा का शव डिग्गी में मिल गया। सूचना मिलने पर मुकलावा पुलिस मौके पर पहुंची तथा बच्ची के शव को राजकीय चिकित्सालय में मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा।

-रोजाना स्कूल के बाद चराती थी बकरियां
लालूराम व मीरां की पांच बेटियां व एक लड़का है। पेशे से बकरियां चराने वाला लालूराम दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी पांचों बेटियों व बेटे को गांव में ही सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा है। मृतका निशा गांव के सरकारी स्कूल में ही आठवीं कक्षा में पढती थी। वह अपनी बहनों में सबसे छोटी जबकि भाई से बड़ी थी। स्कूल से आने के बाद अपने पिता के काम में हाथ बंटाने के लिए वह अपनी बहनों के साथ रोजाना बकरियां चराने जाती थी।

Story Loader