16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीमद् भागवत कथा आगाज की पूर्व संध्या पर निकाली भव्य कलश यात्रा

नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा महोत्सव आज से

less than 1 minute read
Google source verification
श्रीमद् भागवत कथा आगाज की पूर्व संध्या पर निकाली भव्य कलश यात्रा

सादुलशहर. श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा का दृश्य।

सादुलशहर. शहर के वार्ड नं. 8 स्थित सहारणान बास में श्री ठाकुर जी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा महोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्री ठाकुर जी मन्दिर सेवा समिति की ओर से कलश यात्रा का आयोजन पूर्ण धार्मिक विधि विधान के साथ किया गया। कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में सबसे आगे भक्ति सागर की स्वर लहरियां बिखेरता हुआ डीजे चल रहा था। कलश यात्रा श्री ठाकुर जी मंदिर से शुरू हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापिस कथा स्थल श्री ठाकुर जी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश सजाए हुए थी। मुख्य यजमान समाजसेवी महेन्द्रराज सहारण दम्पति थे। कलश यात्रा में सेवादार महावीर प्रसाद झींझा, जगदीश खीचड़, स्वरूप जांगू, आयुष खीचड़, कृष्ण सहारण, हनुमान झोरड़, विजय सिंह सहारण, महेन्द्र शर्मा, राजीव लोचन शर्मा आदि ने सेवाएं दी।

श्रीमद् भागवत कथा का यह रहेगा कार्यक्रम

सेवादार अरविन्द सहारण ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 16 मई से 22 मई तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा विवेकानन्द गिरी जी महाराज, कनखल (हरिद्धार) की ओर से श्रवण करवाई जाएगी। कथा के तहत 16 मई को श्रीमद् भागवत महात्मय व परिक्षित शुकदेव मिलन, 17 मई को देवाहुति-कपिल संवाद धु्रव चरित्र, 18 मई को भरत, प्रहलाद चरित्र व वामन अवतार, 19 मई को रामावतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 20 मई को श्री कृष्ण लीला व गोवर्धन पूजा, 21 मई को गोपीगीत महारास रुकमणी विवाह तथा 22 मई को सुदामा चरित्र व परिक्षित मोक्ष के प्रसंग के साथ कथा का विश्राम होगा। 23 मई को कथा समापन पर हवन व भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक प्रवचन होंगे।