Sri Ganganagar : शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में बुधवार को आठवीं कक्षा का एक बच्चा लोडेड पिस्तौल लेकर पहुंच गया। इस बात का पता तब चला जब वह आधी छुट्टी में वह पिस्तौल से बच्चों को डराने लगा। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिस्तौल जब्त कर बच्चे के दादा के खिलाफ मामला दर्ज किया।