14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

सरपंच की गिरफ्तारी के बाद रातभर थाने पर बरपा हंगामा, दो और गिरफ्तार

सरपंच को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। इसके बाद रात को वहां लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू हो गया। इसको देखते हुए थाने के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। बाद में लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया, जिससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आई। लोगों ने जबरन थाने में घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड दिया।

Google source verification

– बाद में पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
श्रीगंगानगर. एक व्यक्ति से मारपीट के बाद की घटना को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने गुरुवार शाम नाथांवाला सरपंच को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। इसके बाद रात को वहां लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू हो गया। इसको देखते हुए थाने के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। बाद में लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया, जिससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आई। लोगों ने जबरन थाने में घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड दिया। वहीं दो युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। यह हंगामा रात करीब ढाई बजे तक चलता रहा।


पुलिस ने बताया कि थाने के बाहर नाथांवाला निवासी पारस सारस्वत के साथ पुराने विवाद को लेकर नाथांवाला सरपंच संदीप नाथ ने मारपीट कर दी। इसको लेकर हंगामा हो गया और लोग जमा हो गए। बाहर भीड़ देखकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझाइस का प्रयास किया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने सरपंच संदीप नाथ को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद सरपंच के समर्थक थाने के बाहर एकत्रित होने लगे। इसको देखते हुए थाने के बाद पुलिस व आरएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया। थाने के बाहर सरपंच के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। रास्ता जाम कर दिया और एम्बुलेंस को भी नहीं जाने दिया गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाद थाने के बाहर एकत्रित महिला-पुरुषों ने थाने पर पथराव कर दिया।

इसके चलते पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई। कुछ लोगों ने थाने में जबरन घुसने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उनका खदेड़ दिया। पुलिस हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ दिया। यहां देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस मौके पर नाथांवाला निवासी गौरव पुत्र राजेश व विनोद पुत्र भानीराम को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गौरव, विनोद सहित 70- 80 व्यक्तियों के खिलाफ पथराव करने, राजकार्य में बाधा डालने, लोक सेवक मारपीट तथा सार्वजनिक सडक़ को अवरुद्ध करने आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार सरपंच व दो अन्य को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।


सरपंच यूनियन लामबंद, निष्पक्ष जांच की मांग
– सरपंच यूनियन के अध्यक्ष और कालियां ग्राम पंचायत के सरपंच पवनदीप सिंह गिल की अगुवाई में सरपंचों ने उपखंड अधिकारी मनोज मीणा को ज्ञापन देकर नाथांवाला ग्राम पंचायत के सरपंच संदीप नाथ प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की। गिल का कहना था कि दो पक्षों में विवाद होने पर सरपंच संदीप नाथ के साथ बैठक कर आपसी बात करने के बजाय सदर पुलिस ने रात को ही शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

उपखंड अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष रूप से कराने का आग्रह किया गया है। नाथांवाला में एक कार्यक्रम की शिलान्यास पट्टिका तोडऩे के मामले में रीको पुलिस में सरपंच की बहस हुई थी, इस मामले को लेकर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई हुई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष स्वर्णसिंह, पूनम देवी, रणजीत, 3 वाई सरपंच प्रमोद भादू, महियांवाली सरपंच राकेश बेनीवाल, 18 एमएल के तरसेम सिंह आदि मौजूद थे।