
श्रीगंगानगर। घमूड़वाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी भड़काऊ, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली तथा अलगाववादी स्टेट्स लगाने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को दो भाइयों को पाकिस्तान के झंडे और सेना के टैंक-हेलीकॉप्टर वाला वीडियो स्टेटस लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी पृथ्वीराज बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि घमूड़वाली निवासी प्रदीप सिंह और लवप्रीत सिंह ने पाकिस्तान समर्थन का वीडियो स्टेटस लगाया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद बने हालातों तथा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के मध्यनजर सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सूरतगढ़ में ड्रोन कैमरे से ब्लैकआउट की रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर वार्ड 6 निवासी यश सोनी को गिरफ्तार किया। सिटी थाना के एसआई नगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन ब्लैकआउट का आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था।
Published on:
09 May 2025 07:07 pm

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
