2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना को समझने की ललक, विद्यार्थियों ने जानी सैन्य हथियारों की कार्यप्रणाली

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
 army programme

army programme

-कुमाऊं रेजीमेंट की छठी बटालियन का आयोजन
-स्कूली विद्यार्थियों ने जानी सैन्य उपकरणों और हथियारों की कार्यप्रणाली

श्रीगंगानगर.

आमतौर पर युद्ध क्षेत्र में उपयोग होने वाले मोर्टार, एलएमजी, मीडियम मशीन गन, ग्रेनेड लांचर और ऐसे ही कई हथियार मंगलवार को शहर के महाराजा गंगासिंंह स्टेडियम में भारतीय सेना की शौर्य गाथा कहते नजर आए। मौका था कुमाऊं रेजीमेंट की छठी बटालियन की ओर से यहां लगी हथियारों की सैन्य प्रदर्शनी का। आयोजन का शहर के स्कूली विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया। विद्यार्थियों के सवालों का सैन्य कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक जवाब दिया।

यूं साधते हैं निशाना

एक पुतले को भारतीय सेना की गणवेश में सजाकर उसके निशाना साधने के तरीके तथा लक्ष्य पर नजर टिकाने के लिए उपयोग किए जा रहे उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। सैन्यकर्मी ने विद्यार्थियों को सैनिकों की ओर से उपयोग की जाने वाल तकनीक के बारे में बताया।

पहले टारगेट सैट और फिर बमवर्षा
सैन्य कर्मियों ने बताया कि ग्रेनेड लांचर के माध्यम से दुश्मन के इलाके में बम वर्षा की जाती है। इसके लिए पहले टारगेट सैट किया जाता है। अंधेरा होने पर बम डालकर ही दुश्मन के इलाके का जायजा लिया जाता है। इसके बाद दुश्मन पर टारगेट कर बमवर्षा की जाती है।

अंधेरे को चीरने वाले चश्मे

सैन्य कर्मियों ने ऐसी दूरबीन दिखाई जिससे दूर तक और काफी साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा नाइट विजन गोगल्स और नाइट विजन दूरबीन भी विद्यार्थियों को दिखाई गई। विद्यार्थियों ने इसके माध्यम से सामने का इलाका देखकर आश्चर्य जताया।

दिखाए देश विदेश में बने हथियार

प्रदर्शनी में इंसास राइफल, इंसास लाइट मशीनगन, चालीस एमएल मशीनगन लांचर, ग्रेनेड लांचर, ऑटोमैटिक ग्रेनेड लांचर, मोर्टार, नाइट विजन बाइनाक्यूलर, नाइट विजन गोगल्स सहित कई तरह के उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों की सुविधा के लिए मौके पर पेयजल आदि की सुचारू व्यवस्था की गई।

अधिकारियों ने जांचा दूध और पोषाहार, निरीक्षण पूर्व घोषित होने से अधिकांश स्कूलों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग