श्री गंगानगर

विद्यार्थियों से सुझाव मांगे, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

- साइबर क्राइम के संबंध में जगरुक व सतर्क रहने की दी जानकारी

less than 1 minute read
विद्यार्थियों से सुझाव मांगे, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

श्रीगंगानगर. विजन - 2030 के तहत पुलिस की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ। जिसमें दस्तावेज तैयार करने को सुझाव आमंत्रित किए गए।


इसके साथ -साथ पुलिस में नवाचार व आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक सुक्षाव भी प्राप्त किए गए। उपस्थित छात्र- छात्राओं को महिला अपराधों से संबंधित एवं साइबर क्राइम के संबंध में जागरुक व सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दल की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य इकबाल सिंह, राज्य महिला नीति की महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ. परनीत जग्गी, स्टाफ व छात्र- छात्राएं मौजूद रही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से सीओ सिटी प्रशांत कौशिक, एससी एसटी सेल सीओ संजीव चौहान, कोतवाल देवेन्द्र सिंह, महिला थाना प्रभारी मलकीत सिंह व महिला शक्ति दल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम व महिला संबंध अपराधों के संबंध में जानकारी दी।

Published on:
08 Sept 2023 06:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर