
श्रीगंगानगर-गजसिंहपुर।
रिश्ते का शर्मसार करने वाली गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में गांव 6 डीडी में लोग उस समय हैरान हो गए जब रिश्ते में लगने वाली युवा मौसी और भांजे का शव गांव पानी की डिग्गी में मिले। इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग पिछले काफी दिनों से चल रहा था। लोक लिहाज के कारण शादी कराने के लिए दोनों परिवार राजी नहीं हुए तो इन दोनों ने एक साथ मरने का प्रण कर लिया और दोनों के शव डिग्गी में होने की सूचना मिली।
सूचना पाकर शनिवार दोपहर बारह बजे गजसिंहपुर थाने के एएसआई हरपी्रत सिंह की अगुवाई में पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा। इस जांच अधिकारी ने बताया कि शवों की पहचान अठारह वर्षीय रेखा पुत्री जियाराम और इक्कीस वर्षीय दूलाराम नायक पुत्र किसनाराम नायक के रूप में हुई है। ये दोनेों शुक्रवार रात से घर से गायब थे। संभावना जताई जा रही है कि रात के समय ही इन दोनों ने एक साथ मरने के लिए डिग्गी में छलांग लगा ली हो।
रिश्तेदारों में मौसी-भांजे के कारण परिजनों ने शादी कराने से इनकार कर दिया था। जांच अधिकारी ने बताया कि इन दोनेां के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि खुदकुशी के लिए छलांग लगाई है या फिर किसी ने मारने के लिए डूबाया है। इधर, परिजन इस घटना स्तब्ध रह गए। परिजनों का कहना था कि उनको यह आभास तक नहीं था कि दोनेां इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।
यहां भी पढ़े
साठ साल बाद भी पुस्तक रही 'इश्यूड' - https://goo.gl/ECziFP
पंजाब-हरियाणा में हो रही दिल्ली से आने वाली टे्रनों में वारदात - https://goo.gl/5hjYgG
पोस्त सहित गिरफ्तार महिला को जेल - https://goo.gl/Pk11Jy
बैंक के खिलाफ ग्रामीण सड़क पर - https://goo.gl/jBnZHt
आईजी ने पूलिस अधिकारीयो को दिए निर्देश, व्हाट्सअप के फालतु ग्रुपो से रहे दुर - https://goo.gl/EKQhVp
Published on:
28 Apr 2018, 2:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.