
‘सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली देश की सबसे बड़ी ताकत है बीएसएफ’
श्रीकरणपुर में बीएफएफ की 77वीं वाहिनी ने मनाया बीएसएफ का स्थापना दिवस
श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर). देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ प्रतिबद्ध है। घुसपैठ, तस्करी और सैन्य हमले को रोकने के लिए बल के जवान सर्दी, गर्मी, आंधी, तूफान, बरसात व अन्य कठिन परिस्थितियों के बावजूद सरहद पर हमेशा मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। यही वजह है कि बीएसएफ को देश की पहली रक्षा पंक्ति कहा जाता है। बीएसएफ की 77वीं वाहिनी (वीर चक्र पलटन) के समादेष्टा देस राज ने यह बात गुरुवार को कही।
बीएसएफ की 59वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में वाहिनी मुख्यालय पर हुए आयोजन में समादेष्टा ने कहा कि एक दिसंबर 1965 से स्थापित बीएसएफ का ध्येय वाक्य जीवन पर्यन्त कर्तव्य है और इसे जवानों ने इसे हमेशा साकार भी किया है। उन्होंने कहा कि बल के जवान स्थानीय लोगों की मदद के लिए भी तैयार रहते हैं। यही वजह है कि बीएसएफ और सीमा वासियों के बीच आपसी संबंध हमेशा मजबूत और प्रेमपूर्वक रहते हैं। द्वितीय कमान अधिकारी अशोक कुमार, उप समादेष्टा केसी पूनिया व गोपाल कृष्ण ने भी विचार व्यक्त किए। परिवार कल्याण केंद्र की हेमलता, डॉ.प्रीति ङ्क्षसह, सरिता यादव, अनामिका व मनोरमा आदि सदस्यों ने केक काटकर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में वाहिनी मुख्यालय व विभिन्न सीमा चौकियों पर तैनात अधिकारी, जवान व उनके परिवार भी शमिल हुए। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल सचिव अजय बंसल, सीएमएचओ अनूपगढ़ डॉ.नीरज अरोड़ा, रीनू अरोड़ा, डॉ.प्रदीप बेनीवाल, डॉ.विदुषी बेनीवाल, बीसीएमओ डॉ.चरणजीत ङ्क्षसह रौला, डॉ.जितेंद्र बोगिया, डॉ.राजीव सिडाना व बीएसएफ स्कूल के प्रधानाध्यापक पलङ्क्षवद्र ङ्क्षसह आदि ने भी शिरकत की। सरपंच यूनियन के प्रधान अजायब ङ्क्षसह, सरपंच पवन कुमार, कुलङ्क्षवद्र संधू, धन्ना राम, मोहनङ्क्षसह संधू, सतपाल ङ्क्षसह, प्रेम कुमार, अवि हेयर सहित सीमा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Published on:
01 Dec 2023 02:31 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
