जानकारी के अनुसार जंक्शन के वार्ड दस, गांधीनगर निवासी पंकज कुमार (22) पुत्र बिरदीचंद सिंधी, नितिन कुमार (18) पुत्र राजकुमार सिंधी व नितेश (17) पुत्र उदाराम सिंधी स्कूटी पर सवार होकर शिव मंदिर सिनेमा रोड से जाट धर्मशाला की तरफ आ रहे थे। जब वे तिलक सर्किल से अंबेडकर चौक की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर चढ़े तो जाट धर्मशाला के पास जंक्शन थाने की तरफ से तेज गति से आई बिना नंबरी हुंडई कंपनी की कार के चालक ने साइड से स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी में टक्कर लगते ही उस पर सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।