6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएसीइ का 12 वीं का परिणाम 92.71 फीसदी और 10 वीं का 94.40 फीसदी रहा

12 वीं का परिणाम 92.71 फीसदी

3 min read
Google source verification
सीबीएसीइ का 12 वीं का परिणाम 92.71 फीसदी और 10 वीं का 94.40 फीसदी रहा

सीबीएसीइ का 12 वीं का परिणाम 92.71 फीसदी और 10 वीं का 94.40 फीसदी रहा

सीबीएसई ने 12 वीं के साथ 10 वीं बोर्ड का परीक्षा-परिणाम जारी किया---दसवीं और बारहवीं कक्षा में बेटियों ने बाजी मारी

श्रीगंगानगर.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 12 वीं के साथ 10 वीं कक्षा का परीक्षा-परिणाम जारी कर दिया। 12 वीं का परिणाम 92.71 फीसदी रहा। अजमेर रीजन का परिणाम 96.01 फीसदी रहा है। देश भर के16 रीजन में अजमेर रीजन छठा स्थान पर रहा है। इस रीजन में राजस्थान का कुल परिणाम 95.21 फीसदी रहा है। यहां पर ही बेटियों ने बाजी मारी है। वहीं,कक्षा 10 वीं का परीक्षा- परिणाम भी दोपहर दो बजे जारी कर दिया गया। इसमें देश भर में अजमेर रीजन का कुल परिणाम 98.14 फीसदी रहा है। दसवीं में भी बेटियां-बेटों से आगे रही।
सीबीएसई कॉर्डिनेटर एमएस विंज ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले में सीबीएसई के 17 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं हुई थी और जिले में सीबीएसई में दोनों कक्षाओं में करीब साढ़े सात हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे।

श्रीगंगानगर जिले में कक्षा 10 वीं बोर्ड में नोजगे पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी सिडाना ने 98.80 प्रतिशत व तनिष बुटी ने 98.60 प्रतिशत और गुरुहरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रही है। कक्षा 12 वीं कला वर्ग नोजगे पब्लिक की कशिश बंसल ने 98.20 प्रतिशत, शुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा गौरांशी ने 98.20 प्रतिशत और ब्लूमिंग डल्स इंटरनेशल स्कूल की छात्रा संजना बंसल ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रही है। वहीं इस स्कूल की छात्रा सुहानी ने कक्षा 12 वीं कॉमर्स में 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रही है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस साल 26 अप्रेल से 15 जून के बीच कक्षा 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। इसमें 14 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देशभर में परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से विद्यार्थियों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार था। ----

तीन अलग-अलग लिंक जारी किए रिजल्ट के
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने सीनियर सैकंडरी व सैकंडरी का परीक्षा-परिणाम जारी किया। बोर्ड ने वेबसाइट को क्रैश होने से बचाने के लिए तीन अलग-अलग रिजल्ट के लिंक जारी किए।

-------
बेटियों ने इस साल भी बाजी मारी

इस साल 12 वीं के रिजल्ट में 92.71 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में 94.54 प्रतिशत छात्राएं और 91.25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93 प्रतिशत और केन्द्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04 प्रतिशत रहा है।

कक्षा 10 वीं का परीक्षा- परिणाम
कक्षा 10 वीं में अजमेर रीजन में राजस्थान में 91108 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 90701 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि राजस्थान में कुल 98.20 फीसदी छात्र और 98.65 फीसदी छात्राएं पास हुई है। जबकि छात्रों के मुकाबले छात्राओं का परीक्षा परिणाम 0.45 फीसदी ज्यादा रहा है। कुल 98.20 फीसदी छात्र और 98.65 फीसदी छात्राएं पास हुई है। श्रीगंगानगर जिले में करीब 4500 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

---------

परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में बना रहा उत्साह
कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम सुबह जल्दी जारी कर दिया गया तथा कक्षा 10 वीं का दो बजे परिणाम जारी किया गया। विद्यार्थियों ने सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देखा। विद्यार्थियों ने अपने स्कूल कोड,रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग करके अपना परिणाम देखा गया और हाथों हाथ विद्यार्थियों ने मार्कशीट ही डाउनलोड कर दी गई।

-----------
कॉलेज के प्रवेश प्रक्रिया में आएगी तेजी

सीबीएसई का परिणाम नहीं आने के कारण देशभर की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से नहीं चल पा रहा था। राजस्थान यूनिवर्सिटी भी सीबीएसई रिजल्ट के इंतजार में अपनी एडमिशन प्रोसेस की अंतिम तिथि दो बार बढ़ा चुकी है। ऐसे में अब सीबीएसई परिणाम जारी होने के साथ ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन रफ्तार पकड़ेगा।