
मैत्री ब्लड बैंक का सम्मान समारोह
-रक्तदान है सबसे बड़ा महादान
सूरतगढ़.मैत्री फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर की ओर से संचालित मैत्री ब्लड बैंक के द्वितीय रक्तदाता सम्मान समारोह अपेक्स कम्यूनिटी हॉल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रामप्रताप कासनिया, विशिष्ट अतिथि व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित सिड़ाना, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अक्षय भंसाली, प्रभूदयाल बावरी थे। जबकि अध्यक्षता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट सूरजपाल वर्मा ने की।
इस कार्यक्रम में मैत्री ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली सामाजिक संस्थाओ, वर्ष में दो या अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं, युगल के रूप में रक्तदान करने वाले दंपतियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। पहले खून के लिए रिश्तेदार मना कर देते थे किंतु आज क्षेत्र में इतनी अधिक जागृति है कि सूरतगढ़ शहर रक्तदान में अहम स्थान रखने लगा है।
एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, ट्रस्ट सचिव एडवोकेट राजेश लदरेचा,कृष्णा कुमारी शर्मा,ब्लड बैंक के संचालक सुनील योगी आदि ने भी विचार रखे।
Published on:
27 Jan 2019 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
