23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पलक झपकते ही किसान के रुपए हुए पार

http://www.patrika.com//rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 11 Aug 2018, 9:51 AM IST

farmer

पलक झपकते ही किसान के रुपए हुए पार

घड़साना. अपने दोस्त की दो बेटियों की फीस भरने के लिए बैंक से रुपए निकाल कर बैग में रख कर बाइक की टोकरी में डाला ही था कि पलक झपकते हुए बाइक की टोकरी में रखा बेग पार हो गया। दो मिनट में संभालने के बावजूद रुपए चोरी करने वाले का अता पता नहीं लगा। घटना की जानकारी मिलने पर डीओ सहायक उपनिरीक्षक शिवचन्द्र बिश्नोई भी मौके पर पहुंच गए।

कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मसिंह ढाका ने बताया कि सताईयां के चक २ एसटीवाई निवासी वजीर सिंह पुत्र सुरजन सिंह रायसिख ने लिखित रिर्पोट दी है। जिसमें बताया है कि वह नईमंडी स्थित एसबीआई बैंक में ३५ हजार रुपए निकालने आया था। वह अपने दोस्त की दो बेटियों की स्कूल की फीस नहीं भरे जाने पर उसे उधार देने के लिए बैंक में जमा राशि निकालने आया था। बैंक से पैंतीस हजार रुपए निकाल कर बैग में रख लिए। बैंक कैशियर ने सौ-सौ नोट की तीन गड्डियां, दो हजार के दो नोट तथा पांच सौ के दो नोट दिए थे। बैग में बैंक की केसीसी पासबुक, नेत्र हॉस्पीटल की दवाईयों की पर्ची तथा रेडियो का खराब हुआ स्पीकर भी डाला हुआ था।

पीडि़त किसान बाइक की टोकरी में बेग रख कर मुंह तथा सिर पर साफा बांधने लगा। साफा बांध कर बाइक स्टार्ट करने लगा तो सिर में बंधा साफा उसकी आंखों में गिर पड़ा जिसे ठीक करने लगा। इसी दौरान अज्ञात जना बाइक से रुपए भरी बेग पार कर ले गया। किशोर हुआ सीसीटीवी में कैद- जांच अधिकारी शिवचंद्र बिश्रोई ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है।

किसान के दिए गए बयान सही है। साफा बांधने के दौरान एक किशोर बाइक की टोकरी के पास आया तथा होशियारी से बैग पार कर ले गया। पुलिस ने बताया कि किशोर पन्द्रह सोलह साल का पतले शरीर का है। किशोर की तलाश के लिए जयपाल तथा मूलसिंह कांस्टेबल ने नेतृत्व में टीम गठन किया है। वहीं जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड लिया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग