27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे के चीफ सेफ्टी अधिकारी ने किया निरीक्षण

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 25 Oct 2018, 12:17 PM IST

rajasthan news

रेलवे के चीफ सेफ्टी अधिकारी ने किया निरीक्षण

श्रीगंगानगर. उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ सेफ्टी ऑफिसर अंशुल गुप्ता ने बुधवार को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन का सुरक्षा की दृष्टि से बारीकी से एक-एक बिंदु का औचक निरीक्षण किया गया। गुप्ता ने रेलवे के यार्ड के अंदर हर प्वाइंट की जांच की गई। कहीं रेलवे लाइन में दिक्कत तो नहीं आ रही है। इस बीच सुरक्षा की दृष्टि से हर एक रजिस्ट्रर की जांच तक की गई। स्टाफ की जांच की गई कि सुरक्षा के निर्धारित मापदंड के अनुसार काम कर रहा है या नहीं। इस बीच रेलवे के कर्मचारियों से बातीचत कर नियमों की उनको जानकारी दी गई।

रेलवे यार्ड,संरक्षा की दृष्टि से स्टेशनों पर नियमों को लागू किया जा रहा है या नहीं। रेलवे लाइन की क्षमता कितने कोच की है और कितने कोच लाइन पर ठहराव किया जा रहा है। वाशिंग लाइन पर रेल गाडिय़ों का रख-रखाव सही किया जा रहा है या नहीं,सिग्नल, ऑटोमैटिक सिस्टम, रिकॉर्ड, दुर्घटना राहत गाड़ी आदि से विस्तृत चर्चा की गई। टीम में एडीआरएम सुरेंद्रचंद्रा व उनकी पूरी टीम आई हुई थी। संरक्षा अधिकारी ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारी सुबह श्रीगंगानगर-जयपुर वाया कोटा गाड़ी से आए। सुबह दस बजे यहां पहुंचने के बाद मॉर्डन रेलवे स्टेशन पर बारीकी से जांच की गई। इस बीच स्टेशन पर यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिल रही है या नहीं इसकी भी जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा पूर्व में किसी लापरवाही से कोई हादसा हुआ है तो इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की गई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग