
नेतेवाला गांव में रुकवाया बाल विवाह, बालिका की उम्र मिली 15 साल
श्रीगंगानगर. प्रशासन, पुलिस व चाइल्ड लाइन की ओर से सोमवार सुबह वार्ड नंबर-10 बाजीगरों का मोहल्ला गांव नेतेवाला में एक नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया। जांच में बालिका की उम्र 15 साल मिली। पुलिस व प्रशासन ने बालिका के परिजनों को शादी नहीं करने के लिए पाबंद किया है।
बाल विवाह की सूचना मिलने पर तहसीलदार संजय अग्रवाल, चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक त्रिलोक वर्मा, गिरदावर ओम प्रकाश, पटवारी इन्द्रसेन, विजय कुमार व चूनावढ़ पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां शादी की तैयारियां चल रही थी। अधिकारियों ने परिजनों ने बालिका के बालिग होने के सबूत मांगे तो परिजन नहीं दे सके। इस पर स्कूल से कागजात मंगवाए गए, जिसमें बालिका की उम्र 15 साल ही मिली। इस दौरान वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए और अधिकारियों को घेर लिया। इस पर ओर पुलिस जाब्ता बुलाया गया।
बालिका की बारात श्रीगंगानगर से आनी थी। टीम ने बालिका के परिवार वालो को बालिग होने तक विवाह नहीं करने के लिण् पाबंद किया और मौका फर्द बना पर परिवार व रिश्तेदारों के हस्ताक्षर करवाएं गए। परिजन जगह बदल कर विवाह नहीं कर सके इसलिए तहसीलदार ने मौके की निगरानी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई है।
Published on:
03 Mar 2020 12:14 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
