30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेतन में देरी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Cleanliness employees on Strike : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था संभाल रही निम्बस कम्पनी के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को वेतन भुगतान में देरी सहित अन्य समस्याओं के संबंध में कार्य बहिष्कार कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 26 Sep 2019, 7:38 PM IST

वेतन में देरी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

वेतन में देरी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

सूरतगढ़. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था संभाल रही निम्बस कम्पनी के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को वेतन भुगतान में देरी सहित अन्य समस्याओं के संबंध में कार्य बहिष्कार कर दिया। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठप हो गई। वहीं एडीआरएम के गुरुवार को ही स्टेशन के निरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे प्रशासन में हडक़म्प मच गया।

नाराज सफाई कर्मचारियों ने एचआई कृष्णकुमार से मिलकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की। जानकारी के अनुसार बीकानेर रेल मंडल के स्टेशनों की सफाई व्यवस्था गुडगांव की निम्बस कम्पनी के हाथों में है। यहां कम्पनी की ओर से 32 कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं।

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि कम्पनी की ओर से कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं दिया जा रहा है। कई दिन से उनका भुगतान लंबित चल रहा है। वहीं कम्पनी कभी वर्दी तो कभी अन्य मदों के नाम पर कर्मचारियों का वेतन काट रही है। कर्मचारियों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर हड़ताल पर जाते हुए स्टेशन का कार्य ठप करने की चेतावनी दी। इस संबंध में एचआई ने कम्पनी इंचार्ज से दूरभाष पर वार्ता कर सफाई कर्मियों की मांगों से अवगत करवाया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे कर्मचारियों को भुगतान कर दिया गया। इस पर कर्मचारी कार्य पर लौट आए, वहीं रेल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग