
दिन में खिल रही धूप, रात को सर्दी
श्रीगंगानगर.
इलाके में इन दिनों दिन में चटख धूप खिल रही है लेकिन अल सुबह और सांझ ढलने के बाद हाल बेहाल हो रहे हैं। आलम यह है कि सुबह दिन की शुरुआत में तेज सर्दी होने के कारण सडक़ों पर निकले सब्जी और दूध विक्रेता बेहद परेशान हुए लेकिन साढ़े सात बजे के आसपास जब सूरज आसमान पर नजर आया तो लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली। इसके बाद तो पूरा दिन धूप खिली रहने से लोगों ने इसका जमकर आनंद लिया। अधिकतम तापमान शनिवार को मुकाबले आधा डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ रविवार को 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में दशमलव दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हवा में नमी सुबह 73 प्रतिशत तथा शाम को 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
'बेटियों के प्रति सोच बदलें, उन्हें मजबूत बनाएं'
श्रीगंगानगर.
बेटियों के प्रति सोच बदलना जरूरी है। उन्हें मजबूत बनाएं तभी वे समाज में अपनी पहचान बना पाएंगी। शहर के माहेश्वरी भवन में रविवार को हुए सामाजिक एकता मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि कटारिया के शपथ ग्रहण समारोह तथा 'बेटी बचाओ-बेटी पढाओÓ सेमिनार के दौरान वक्ताओं ने कुछ इसी तरह से अपनी बात रखी। वक्ताओं ने कहा कि हमें बेटियों को बचाने की थीम को लेकर आगे बढऩा होगा। डिकॉय ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डिकॉय ऑपरेशन होने से इलाके में कन्या भ्रूण हत्या करवाने वाले लोगों की गतिविधियां कम हुई हैं और इसका परिणाम पिछले कुछ वर्षों में बढ़े लिंगानुपात के रूप में सामने आ रही है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने कहा कि श्रीगंगानगर इलाके में यदि इसी प्रकार से बेटियों के प्रति सोच में बदलाव आया तो वह दिन भी दूर नहीं जब इस इलाके में बालक और बालिका लिंगानुपात बराबर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को लेकर सबसे बड़ी चिंता उनकी सुरक्षा की रहती है लेकिन हमें अपनी अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। इससे बेटियां महत्वपूर्ण कार्यों में भागीदारी निभा पाएंगी। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष रवि कटारिया को शपथ दिलाई गई।
उन्हें विशिष्ट अतिथि विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति के सचिव पद्मश्री श्याम सुंदर माहेश्वरी ने शपथ दिलाई। माहेश्वरी ने विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में विमल बिहाणी तथा श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष रेणु भी मौजूद थे। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को गोद लेने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
Published on:
27 Nov 2017 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
राजस्थान : दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन शादीशुदा और एक बेटी की मां निकली, राज खुला तो घर से भागी

