
हरियाली तीज पर चढ़ा रंग: मेहन्दी रचे हाथ और माथे पर श्रृंगार
श्रीगंगानगर. इलाके में सावन की हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में खूब उत्साह नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक सुहागिन महिलाओं ने शिव पार्वती की पूजा की। इस तीज पर मेहंदी लगाने, चूडि़यां पहनने, झूले झूलने और लोक गीतों के माध्यम से इस हरियाली तीज ने सावन के इस महीने की उमंग को बढ़ा दिया।
बुधवार को शाम के समय इलाके के अधिकांश पार्को में महिलाओं का तांता लगा रहा। झूले का आनंद लेने के बाद वहां खाने पीने के लिए भी रेहडियां पर खूब भीड़ रही। इंदिरा वाटिका में शाम छह बजे से महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई।
अधिकांश युवतियां सेल्फी खिंचाने में जुट गई। रंग बिरंगी डे्रस और श्रृंगार किए इन महिलाओं ने अपने सहेलियां और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद लिया। वहीं विनोबा बस्ती स्थित पार्क, प्राचीन शिवालय परिसर, पंजाबी सिटी में उधमसिंह पार्क, एल ब्लॉक पंडित दीनदयाल वाटिका, दुर्गा मंदिर के पास आदर्शनगर पार्क में भी महिलाओं का उत्साह देखने को मिला।
इधर, इलाके के कई मंदिरों में भी तीज महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। सुदामानगर स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि मंदिर परिसर में झूलों की विशेष व्यवस्था कराई गई।
महिलाओं ने खाटू बाबा को केक का भोग लगाकर बांटा। उधर, सेतिया कॉलोनी में स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में श्री गणेश महिला संकीर्तन मंडल की ओर से दूब की मालाएं अर्पित की गई।
मंगल गीतों के माध्यमों से भगवान गणपति की विशेष पूजा अर्चना कराई। पुजारी शिव नारायण मिश्र और लक्ष्मीनारायण ने बताया कि तीज पर्व पर गणपति महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया।
महिलाओं की माने तो इस तीज से शुरू होने के बाद त्यौहारों का सिलसिला गणगौर तक चलता है। धार्मिक मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए इस व्रत का पालन किया था। इससे प्रसन्न होकर शिव ने पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
इस मान्यता से महिलाएं पार्वती का पूजन करती है। कई परिवारों में जिन युवतियों की सगाई हो गई है उनके ससुराल से विशेष गिफ्ट भी आता है जिसे लोकल भाषा में शिंझारा कहते है। इसमें मेहंदी, लाख की चूडि़यां, लहरिया वाली साड़ी या सूट और मिठाई-फ्रूट भी होते है। वहीं कई परिवारों में नवब्याहता को अपने ससुराल की बजाय मायके में इस सावन के महीने में रहने का रिवाज भी है।
Published on:
11 Aug 2021 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
