23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो पक्षों में खुनी संघर्ष महिला हुई घायल

-एक दर्जन आरोपितों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा, दो फरार

2 min read
Google source verification
woman injured

दो पक्षों में खुनी संघर्ष महिला हुई घायल

रायसिंहनगर.

गांव पांच केएसडी में चल रहे अहाता विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दो पक्ष आमने सामने हो गए। अचानक हुई फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए हमला करने वाले 11 जनों को घेरकर पकड़ लिया जबकि दो जने भागने में कामयाब हो गए। हमले में एक महिला के पेट में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गई। इसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां से उसे जिला मुख्यालय रैफर कर दिया गया। चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार महिला किरण पत्नी कृष्णलाल कुम्हार के पेट में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में जिला मुख्यालय रैफर किया गया है।

फिल्टर की सफाई शुरू, मिलेगा शुद्ध पेयजल

हमले में दोनों पक्षों के तीन अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने दबोचे गए लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। देर शाम तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था। पुलिस ने किसी के हिरासत में होने की पुष्टि भी नहीं की। गांव पांच केएसडी में गांव के ही कृष्णलाल का अहाता है। यह अहाता गांव के ही चंद्रपाल व रायसाहब के अहातों के बीच में पड़ता है। अहाते का आवंटन श्रीविजयनगर के तत्कालीन तहसीलदार ने कृष्णलाल के परिजनों को किया है। इस पर कृष्णलाल निर्माण करवा रहा है।

आरोप है कि उक्त अहाते पर चंद्रपाल व रायसाहब कब्जा करने की फिराक में है। यह भी सामने आया है कि अहाता चंद्रपाल व रायसाहब ने किसी अन्य व्यक्ति से खरीद किया है। इस अहाते को लेकर पिछले करीब एक साल से विवाद चल रहा है जो मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोपहर करीब दो बजे हथियारों से लैस हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए तथा फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। हालंाकि ग्रामीणों ने हमलावरों को दबोच लिया। ग्रामीणों के अनुसार दो जनों के पास हथियार बरामद किए गए है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग