6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकली सील-होलोग्राम से बिक रही थी शराब, जागा आबकारी महकमा

श्रीगंगानगर. शहर में नाजायज शराब के संगठित कारोबार का आबकारी विभाग ने पर्दाफाश किया है। बोगस ग्राहक बनकर की गई कार्रवाई में नकली सील कैप और फर्जी होलोग्राम के जरिए अंग्रेजी शराब बेचने का खेल सामने आया है। आबकारी विभाग ने गोल बाजार, बीरबल चौक और मीरा चौक स्थित तीन मदिरा दुकानों पर छापा मारकर […]

2 min read
Google source verification


श्रीगंगानगर. शहर में नाजायज शराब के संगठित कारोबार का आबकारी विभाग ने पर्दाफाश किया है। बोगस ग्राहक बनकर की गई कार्रवाई में नकली सील कैप और फर्जी होलोग्राम के जरिए अंग्रेजी शराब बेचने का खेल सामने आया है। आबकारी विभाग ने गोल बाजार, बीरबल चौक और मीरा चौक स्थित तीन मदिरा दुकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नाजायज शराब जब्त की है, जबकि पांच सेल्समैनों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद संबंधित मदिरा दुकानों को आगामी आदेशों तक बंद कर सील कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए सेल्समैन आरोपियों में सूरतगढ़ निवासी श्रवण कुमार, सादुलशहर निवासी
राजकुमार शर्मा , निम्मावाली गांव निवासी राजेन्द्र कुमार, मांझूवास गांव निवासी प्रेमचन्द और गणेश चौक निवासी सुरेश कुमार छिम्पा शामिल है। इन आरोपियों को आबकारी टीम ने गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मदनलाल सहारण की अदालत में पेश किया, वहां से पांचों आरोपियों को न्यिायक अभिरक्षा में भेज दिया। इन आरोपियों की ओर से जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार को हो सकेगी।





इस आरोपी ने खोला पूरे खेल का राज






जिला आबकारी अधिकारी शिवा चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने पहले नकली सील कैप सप्लायर मुकेश को बस स्टैंड क्षेत्र से डिटेन किया। उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड्स के बड़ी संख्या में नकली सील कैप बरामद किए गए। इस सप्लायर से मिली जानकारी के बाद आबकारी विभाग ने अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर की मदिरा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। जांच में दुकानों के रैक में रखी शराब की बोतलों पर लगे सील कैप नकली पाए गए। साथ ही बोतलों पर चस्पा होलोग्राम को राजस्थान एक्साइज सिटीजन ऐप से स्कैन करने पर अलग ब्रांड और पात्र की जानकारी सामने आई।



यूं बेची जा रही थी शराब




खाली बोतलों में आरएमएल शराब भरकर उन पर नकली सील कैप लगाने और अन्य ब्रांड की बोतलों से निकाले गए होलोग्राम चस्पा कर शराब बेची जा रही थी। पूछताछ के दौरान सेल्समैनों ने लालच में आकर इस अवैध गतिविधि को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में राजस्थान आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर नाजायज शराब जब्त की गई। कार्रवाई के बाद संबंधित मदिरा दुकानों को आगामी आदेशों तक सील कर दिया गया है।





एक और आरोपी को दबोचा



आबकारी विभाग के सिटी प्रभारी फतेहसिंह ने बताया कि आरएमएल शराब भरकर नकली सील लगाने के इस मामले में गुरुवार शाम को एक और आरोपी को दबोचा गया है। होमलैंड सिटी कॉलोनी के पास आरोपी पवन कुमार नकली सील लगाकर शराब बेचने का काम कर रहा था। इस आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इससे अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जानकारी मिल सकती है।