25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिकॉय ऑपरेशन: सेवानिवृत्त नर्स गिरफ्तार,अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने पड़ोसी राज्य पंजाब के अबोहर में एक बड़ा डिकॉय ऑपरेशन अंजाम दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एमडी डॉ. भारती दीक्षित के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में भ्रूण ङ्क्षलग परीक्षण में लिप्त 72 वर्षीय सेवानिवृत्त नर्स शारदा देवी ओबेरॉय को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Yogesh Tiwari

•

Updated: 17 May 2025, 12:36 AM IST

Decoy operation: Retired nurse arrested, ultrasound machine seized

अबोहर में डिकॉय ऑपरेशन के दौरान गिरफ्त में आई नर्स।

श्रीगंगानगर. राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने पड़ोसी राज्य पंजाब के अबोहर में एक बड़ा डिकॉय ऑपरेशन अंजाम दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एमडी डॉ. भारती दीक्षित के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त 72 वर्षीय सेवानिवृत्त नर्स शारदा देवी ओबेरॉय को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर डॉक्टर की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।
एएसपी डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्रीगंगानगर का एक दलाल पंजाब के अबोहर में गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए ले जाता है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम ने डिकॉय ऑपरेशन की योजना बनाई। श्रीगंगानगर निवासी दलाल राजीव कुमार को पांच हजार रुपए अग्रिम देकर एक महिला को बतौर डिकॉय भेजा गया।
अबोहर की सुंदर नगरी की गली नंबर दो निवासी शारदा देवी ने 35 हजार रुपए लेकर महिला को महालक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर ले जाकर जांच करवाई और लडक़ा होने की जानकारी दी। जांच के बाद उसने एक हजार रुपए बधाई के भी मांगे। इशारा मिलते ही टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
डॉक्टर मनीष शर्मा ने अपनी भूमिका से इनकार किया, लेकिन एफ फॉर्म न भरने और संदिग्ध गतिविधियों के चलते मशीन को सीज किया गया है। डॉक्टर की भूमिका की जांच जारी है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे शुक्रवार शाम को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दलाल राजीव की तलाश की जा रही है। राजीव श्रीगंगानगर और अबोहर में दलाली करता है एवं इन दिनों बाहर गया है।

लालच ने बुरा बनाया बुजुर्ग को

शारदा देवी (72)अबोहर के सिविल हॉस्पिटल में सरकारी नौकरी करती थी। उसके दो बेटे और दो बेटियां है, जो अच्छे नौकरी पेशे में है। उसकी अच्छे एरिया में कोठी है, जिसमें वह वर्षों से क्लिनिक चला रही है और यहीं प्रसव करवाती है। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रशिक्षित है, इस कारण अबॉर्शन भी करवाती है। डॉक्टर भी अच्छे परिवार से है। मूलत: अबोहर निवासी डॉक्टर श्रीगंगानगर में विवाहित है। इसके दो बेटियां है। पत्नी पंजाब विद्युत विभाग में नौकरी करती है।

गुजरात में भी की थी कार्रवाई

12 मई को भी राजस्थान की टीम ने गुजरात के ईडर में डिकॉय ऑपरेशन कर डॉक्टर रौनक, दलाल शिल्पा व वीरभद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर अल्ट्रासाउंड मशीन सीज की थी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग