3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 567 कारतूस व रिवॉल्वर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

- राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी अवैध कारतूस की बरामदगी, बरामद किए गए कारतूस विदेशी ह​थियार में होते थे इस्तेमाल

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर और 567 कारतूस बरामद किए हैं। बरामद कारतूसों में 563
जिंदा तथा 4 खाली कारतूस शामिल हैं। परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबरी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई संभवतः राजस्थान में अवैध कारतूसों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है ताकि संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इस दौरान सेामवार को सादुलशहर थाना प्रभारी मलकीयत सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने गांव अलीपुरा-नूरपुरा लिंक चैनल नहर की पुलिया पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान अलीपुरा गांव की ओर से एक बिना
नंबरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़ने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी रायसिंहनगर क्षेत्र गांव किकरवाली निवासी 26 वर्षीय श्यामसुंदर के कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर तथा 567 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की गई।

विदेशी पिस्टल के इस्तेमाल आने वाले कई कारतूस



एसपी दुहन ने बताया कि इन कारतूस में कई कारतूस बरामद किए गए है, ये विदेशी पिस्टल
में इस्तेमाल किए जाते है। ऐसी संभावना है कि इस आरोपी या इसके सा​थियों के पास विदेशी पिस्टल भी हो सकते है। हालांकि पूछताछ का दौर जारी है। इधर, पुलिस के अनुसार बरामद किए गए कारतूस एके-47 और सब मशीन गन के होने की
संभावना है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह कारतूस उसे गांव 71 एनपी निवासी नवीन कुमार और पुरानी आबादी रवि चौक निवासी अमनदीप सिंह बराड़ ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थाना सादुलशहर की टीम के साथ साइबर सेल कार्यालय से कांस्टेबल पवन लिम्बा की विशेष भूमिका रही।



गैंगस्टर की गैग से संबंधों की संभावना



पुलिस ने दो दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई और विशाल पचार की गैंग के गुर्गे नवीन कुमार और अमनदीप सिंह बराड़ को गिरफ़तार किया था। पुरानी आबादी पुलिस ने आरोपी अमनदीप​सिंहबराड़ के कब्जे से विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद की थी। अब सादुलशहर पुलिस ने आरोपी श्यामसुंदर से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए है, इन कारतूस में से कई कारतूस विदेशी पिस्टल में इस्तेमाल होते है। एसपी ने बताया कि गैंग के सदस्यों के साथ इस आरोपी का अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ाव था या नहीं, यह अभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुलासा हो सकेगा। जिन लोगों से यह ह​थियार लेकर आया था, उनके संबंध में गैंग के साथ जुड़े हुए सामने आए है।



Story Loader