8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारों में उमड़ी श्रद्धा

सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह की जयंती सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह-सवेरे से ही श्रद्धालु नहा-धोकर नव वस्त्र धारण कर गुरुद्वारों में पहुंचे।

2 min read
Google source verification
Devotees gathered in Gurudwaras on Guru Gobind Singh Jayanti

श्रीगंगानगर. रेलवे स्टेशन ​िस्थत गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरबाणी का पाठ करते रागी जत्थेदार।

श्रीगंगानगर. सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह की जयंती सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह-सवेरे से ही श्रद्धालु नहा-धोकर नव वस्त्र धारण कर गुरुद्वारों में पहुंचे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश नवाकर अमन-चैन की कामना की। इसके बाद सेवादारों ने लंगर सेवा की। संगतों ने पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया।
जिला मुख्यालय पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सभा में गुरु गोविद सिंह जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। गुरुद्वारे में दिनभर गुरु महिमा का गुणगान होता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर मन्नतें मांगी। गुरुद्वारे में अखंड पाठ के भोग के बाद कीर्तन दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। इसमें अमृतसर के भाई सुखवंतजीत सिंह, रावला के भाई गुरमीत सिंह सहित कई रागी जत्थों ने शबद कीर्तन के जरिए गुरु महिमा का गान किया। समागम के दौरान बड़ी संख्या में संगतों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने गुरुद्वारे में जूताघर सहित अन्य व्यवस्थाएं संभाली। इसके अलावा लंगर तैयार करने और वितरण करने में भी सहयोग दिया। समागम के दौरान श्रद्धालुओं को चाय और पकौड़ों का लंगर भी वितरित किया गया।
गुरु गोविन्द सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में पिछले तीन दिन से आयोजन चल रहे थे। गुरुद्वारे में शनिवार को अखंड पाठ शुरू किया गया। इसके बाद रविवार को निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। सोमवार को अखंड पाठ के भोग के बाद कीर्तन दीवान सजाया गया।

तेज सर्दी के बावजूद सेवादारों में उत्साह

चाय और लंगर बरतने और बर्तन साफ करने के लिए सेवादारों में उत्साह अधिक दिखा। कडकड़़ाती ठंड के बावजूद सेवादारों ने श्रद्धालुओं की आवभगत की। मुख्य सेवादार गुरविंदर सिंह ने बताया कि जूताघर, लंगर सेवा, चाय-पकौड़े की सेवा के लिए अलग अलग सेवादारों की डयूटियां लगाई हुई थी। महिला सेवादारों ने गुरुघर में उत्साह से सेवाएं दी। इधर, प्रधान जितेंद्रपाल ङ्क्षसह कोचर ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार जसवीर ङ्क्षसह बराड़ ने गुरुद्वारा साहिब में निरंतर सहयोग करने के लिए बलदेव सिंह बराड़ महेंद्र सिंह चठ्ठा रणजीत सिंह बुड्ढा जोहड़,$गुरसाहिब ङ्क्षसह,कमलजीत सिंह सूदन डा. रविन्द्र शर्मा,हरजिंदर सिंह मठाडू को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस कंट्रोल रूम से सीएमएचओ ऑफिस तक रोका यातायात

प्रकाश पर्व के चलते श्रद्धालुओं का गुरुघर में आने का सिलसिला सोमवार को अल सवेरे से ही शुरू हो गया। यहां शाम तक संगतों की कतारें लगी रही। सेवादारों ने संगतों की भीड़ बढ़ती देख पुलिस कंट्रोल रूम से सीएमएचओ ऑफिस के
कॉर्नर तक वाहनों की आवाजाही रुकवा दी।