14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

District News : केंद्र सरकार की योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को किया जाए लाभान्वित: जिला कलेक्टर

अनूपगढ़ जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षात्मक बैठक का बुधवार को आयोजन किया। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग कर पात्र व्यक्तियों को चिह्नित कर केंद्र सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया है।

2 min read
Google source verification
anupgarh.jpg

Sri Ganganagar News : अनूपगढ़ जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षात्मक बैठक का बुधवार को आयोजन किया। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग कर पात्र व्यक्तियों को चिह्नित कर केंद्र सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आगामी आयोजित होने वाले कैंपों के प्रभावी कियान्वयन के लिए यात्रा से संबंधित योजनाओं पर विचार विमर्श व प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया गया।

अधिकारी कैंप में प्रतिदिन करे विजिट
बैठक में जिला कलेक्टर मीणा ने उपस्थित समस्त अधिकारीगण को प्रतिदिन कैंप विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकल्प यात्रा का प्रचार-प्रसार कर लगभग 2000 आमजन की भागीदारी सुनिश्चित कर कैंप में आने वाले सभी लोगों से संकल्प दिलवाने तथा आमजन का केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देशित किया।

वंचित परिवारों को उज्जवला योजना का दिलाया जाए लाभ
बैठक में उज्ज्वला योजना की अब तक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि उज्ज्वला एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें योजना से समस्त पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया तथा योजना से वंचित नागरिकों करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में फॉलोअप कैम्प लगाकर तथा डोर टू डोर जाकर गैस कनैक्शन से वंचित परिवारों के आवेदन प्राप्त कर उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त उपखंड अधिकारी गैस एजेंसी के मालिकों के साथ बैठक आयोजित कर ऐसे परिवारों की सूची तैयार करे जिनके पास गैस कनैक्शन उपलब्ध नही है। इसके लिए समस्त विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों से डोर-टू-डोर सर्वे करवाकर वंचित लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें ऑनलाईन करवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि वंचित नागरिकों को योजना का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें : पालना गृह में आए बच्चे को मॉरिशस में मिला नया घर, पासपोर्ट बनते ही भरेगा उड़ान

‘बैंकिंग सम्बंधित योजनाओं के प्रति करें जागरूक’
बैंकिंग संबंधी योजनाओं में आमजन को लाभान्वित किये जाने के लिए संकल्प यात्रा में आने वाले लोगों को बीमा योजना के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करवाने व अपने अधीनस्थ कार्मिकों को इस योजना से लाभान्वित करवाने हेतु जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया। साथ ही, जिला कलेक्टर की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच की आईडी मैप करवाने के लिए समस्त विकास अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।

बैठक में यह हुए शामिल
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रियंका तलानिया, अनूपगढ़ एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई, श्री विजयनगर एसडीएम सीता शर्मा, रायसिंहनगर एसडीएम भारती फुलफकर सहित जिले के तहसीलदार एवं विकास अधिकारी मौजूद रहे।