
रायसिंहनगर. उपखंड कार्यालय का निरीक्षण करते जिला कलेक्टर।
रायसिंहनगर. अनूपगढ़ जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में सभी शाखाओं का निरीक्षण करने के बाद तहसील कार्यालय में पंजीयन शाखा, एलआरसी, न्यू मार्डन रेकर्ड रूम, ओऐके और राजस्व शाखा का निरीक्षण किया और संबंधित शाखा प्रभारियों को राजस्व विभाग के सभी कार्यों को त्वरित गति से करते हुए आमजन और काश्तकारों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यालय में संधारित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन पंजी, प्रतिलिपि शाखा, सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के पंजी का अवलोकन किया गया एवं प्रकरणों के निराकरण की जानकारी तहसीलदार से ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण व न्यायालयीन प्रक्रिया में तेजी लाने के संबंध में उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अनुभागों के प्रभारियों को निर्धारित रजिस्टर संधारित करें। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय के दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान तहसील कार्यालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय में आवश्यक हो जाए। समय सीमा के बाहर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिसर की साफ सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी भारती फूलफकर तहसीलदार जितेंद्र ङ्क्षसह अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बगलें झाकते रहे कर्मचारी
जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकत्तर विभागों के रेकॉर्ड संबंधी गहनता से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिला कलेक्टर ने संबधित कर्मचारियों से बकाया प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने के कारण व अब तक की गई कार्रवाई कार्रवाई संबधी दस्तावेज व रेकॉर्ड संधारण रजिस्टर मांगने पर संबधित कर्मचारी बगलें झांकने लगे।
इन्होंने सौंपा ज्ञापन
एडवोकेट रवि मालिया ने शहीद भगत ङ्क्षसह महाविद्यालय के सरकारीकरण के बावजूद निजी महाविद्यालय के तौर पर फीस वसूलने को लेकर शिकायत की गई। वहीं एडवोकेट परङ्क्षवदर बिश्नोई ने जल संसाधन के अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने की शिकायत की गई। नगरपालिका की ओर से बनाए गए अस्थाई डंङ्क्षपग यार्ड को हटाने, 11 पीएस में अतिक्रमण हटाने, नरेंद्र अरोड़ा की ओर से बीपीएल कार्ड बनवाने के अलावा बार संघ के अध्यक्ष सुखदेव ङ्क्षसह बुटर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने रायङ्क्षसहनगर में एडीएम कार्यालय खोलेने व ग्राम पंचायत सतजंडा में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की। उक्त मांगो को लेकर जिला कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Published on:
05 Feb 2024 05:21 pm
